{"_id":"aefdc1ecd18943fff657e04c845a3416","slug":"one-died-on-road-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, महिला समेत चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 01 May 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सपोमार्ट गोलचक्कर पर एक आटो पलटने से उसके चालक की मौत हो गई। जबकि यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से 70 किलोमीटर पर ट्रक में केंटर घुस गई। जिसमें चालक-परिचालक घायल हो गए। जिन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं कार का टायर फटने से दंपत्ति घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दनकौर के भट्टा-पारसौल निवासी श्यामी ग्रेनो में ऑटो चलाता था। बुधवार रात को उसका ऑटो पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जिसे शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बृहस्पतिवार शाम को ऑटो चालक श्यामी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
उधर, यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से 70 किलोमीटर पर एक ट्रक आगे जा रहा था। ट्रक ने इमरजैंसी ब्रेक लिए तो पीछे चल रहा केंटर ट्रक में जा घुसा। जिससे केंटर में बैठे संजय खान और महेश चंद घायल हो गए। घायलों को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जबकि यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए एक अन्य हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गई। ममता अपने पति राज के साथ ग्रेटर नोएडा की ओर से मथुरा के लिए जा रही थी। करीब 50 किलोमीटर पर कार का टायर फट गया। जिससे दंपित्त घायल हो गए। दोनों को कैलाश में भर्ती कराया गया है।