{"_id":"ff29022c3aeb6f255bcb0efbd038c5b2","slug":"one-died-and-fourteen-injured-on-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, 15 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 27 May 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात को कच्चे आम से भरे टाटा-407 का टायर फट गया। जिसके बाद वह पलट गया और उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार के बाद राहगीरों ने पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक खुर्जा के कुछ व्यापारी अपने-अपने आम एक टाटा-407 में लादकर दिल्ली के लिए जा रहे थे। सोमवार आधी रात के बाद जब ट्रक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर छिपरौली गांव के पास पहुंचा तो उसका पिछला टायर फट गया और गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।
विज्ञापन
इससे गाड़ी में सवार हनीफ वसीम, मुज्जमल, सकील, अमित, मनोहर, हनीफ अय्यूब और भूरा समेत सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां पर हनीफ और मुज्जमिल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आम की बोरियों और गाड़ी पलटने के कारण करीब डेढ़ से दो घंटे तक यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी और बोरे को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया।
हाइवा की टक्कर से टेंपो चालक की मौत
एक्सप्रेसवे पर तरबूज से लदे एक टेंपो को हाइवा ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत हो गई। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने टेंपो मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कासगंज ऐटा निवासी ब्रजेश कुमार शर्मा का टेंपो कासगंज के भोपाल गढ़ी निवासी ब्रजेश सिंह चलाता था। वह कासगंज से टेंपो में तरबूज लादकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली आ रहा था।
सेक्टर-125 के सामने मंगलवार तड़के चार बजे एक हाइवा ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया। मामले की शिकायत टेंपो मालिक ब्रजेश कुमार शर्मा ने पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
स्कॉर्पियो की टक्कर से दरोगा घायल
सेक्टर-52 में स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार दरोगा घायल हो गए। हादसे में दरोगा के पैर की हड्डी टूट गई। दरोगा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल दरोगा गिझोड़ चौकी पर तैनात थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिझोड़ चौकी पर तैनात दरोगा भानू प्रताप सिंह को रविवार की शाम होशियारपुर में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। वह मामले को लैपर्ड नंबर 38 पर सवार होकर वापस थाने लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर 52 स्थित माता कालोनी के पास एक स्कार्पियो के चालक ने टक्कर मार दी।
घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सेक्टर 35 स्थित सुरभि अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि उनके पैर की हड्डी टूट गई है। इसके बाद परिजनों ने उन्हें सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के लिए रेफर करा दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।