{"_id":"5db21e1d8ebc3e93a553f6a2","slug":"one-crore-rupees-recovered-from-bag-at-jangpura-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर युवक-युवती के बैग से मिले एक करोड़ रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर युवक-युवती के बैग से मिले एक करोड़ रुपये
Fri, 25 Oct 2019 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Oct 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : अमर उजाला
जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक और युवती के बैग से एक करोड़ रुपये बरामद हुआ है। एक्सरे मशीन में बैग में संदिग्ध वस्तु देखकर सीआईएसएफ कर्मियों ने उनके बैग की तलाशी ली। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर सीआईएसएफ ने उन्हें इनकम टैक्स अफसरों के हवाले कर दिया है। अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर एक युवक और युवती ने अपना बैग एक्सरे मशीन में रखा। वहां मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों को उनके बैग में कोई संदिग्ध वस्तु दिखा।
विज्ञापन
सीआईएसएफ कर्मी ने बैग को अपने कब्जे में कर उसकी जांच की। जांच के दौरान बैग से करीब एक करोड़ रुपये मिले। स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के आला अधिकारी जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर आरोपी युवक युवती से पूछताछ शुरू की। युवक की पहचान शकूरपुर, राजस्थान निवासी विकास चौहान (20) और जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी आरती (20) के रूप में हुई। रुपये के बाबत दोनों संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे थे। उनका कहना है कि रुपये उनके हैं और दोनों खरीदारी के लिए चांदनी चौक जा रहे थे।