फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one crore rupees cheated from a businessman by fake cop in chandni chowk

पुलिस अधिकारी बन व्यापारी के एक करोड़ रुपये उड़ाए, जांच में जुटी स्पेशल सेल

Sun, 29 Sep 2019 01:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
one crore rupees cheated from a businessman by fake cop in chandni chowk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

चांदनी चौक इलाके में एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर व्यवसायी के एक करोड़ रुपये उड़ा लिए। रुपये दो बैगों में भरे हुए थे। आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। कोतवाली थाना पुलिस ने लूट की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा को जांच में लगाया गया है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, व्यवसायी अंकुर भाई के कर्मचारी पाटन (गुजरात) निवासी ठाकोर अजीत ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। अजीत ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह व्यवसायी अंकुर की नया बाजार स्थित दुकान पर काम करता है। 
विज्ञापन


मालिक ने 25 सितंबर को दूसरे कर्मचारी राकेश को साथ लेकर बाराखंभा से कुछ सामान लाने को कहा। यहां पर उपासना बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति ने उन्हें तीन बैग दिए। उसने एक बैग को खोलकर चेक किया तो उसमें 500-500 की गड्डियों में 40 लाख रुपये थे। नोटों से भरे कुल तीन बैग थे। तीनों बैग को ऑटो से लेकर रंजीत फ्लाईओवर व राजघाट होते हुए देर शाम करीब सात बजे छत्ता रेल की ट्रैफिक लाइट पर पहुंच गए, तभी बाईं तरफ एक स्विफ्ट कार आकर रुकी। उसमें एक पुलिस की वर्दी में एक शख्स बैठा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त व्यक्ति ने पूछा कि बैगों में क्या है, तो उसने बताया कि सामान है, तभी राकेश एक बैग लेकर ऑटो से उतरकर भाग गया। उक्त व्यक्ति ने दो बैगों के साथ अजीत को कार में बिठा लिया। वह कार को लालकिले की तरफ ले गया। यहां पर उक्त व्यक्ति ने धमकाकर उससे उसका मोबाइल ले लिया। इसके बाद आरोपी शांति वन होते हुए हनुमान मंदिर पहुंच गया। 


फ्लाईओवर पार करवाकर उसने कार रोकी और अजीत को उतार दिया। आरोपी नोटों से भरे दो बैग लेकर फरार हो गया। इसके बाद व्यवसायी व उसके कर्मचारी ने आरोपी को तलाश किया। वह कहीं नहीं मिला तो इसकी शिकायत शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे कोतवाली थाना पुलिस को की। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक बैग में 40 लाख रुपये थे और दूसरे में 60 लाख रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed