फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On the strength of farmer's son, India become kabaddi champion

किसान के बेटे अमित के दम पर कबड्डी में चैंपियन बना भारत

Mon, 18 Apr 2016 06:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 18 Apr 2016 06:23 AM IST
विज्ञापन
On the strength of farmer's son, India become kabaddi champion
अमित नागर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

दनकौर के किसान परिवार के बेटे अमित नागर के दमदार प्रदर्शन से भारत ने ईरान में खेली जा रही चौथी जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप जीत ली। गांव चचूला निवासी अमित भारतीय टीम के मुख्य रेडर हैं। रविवार को फाइनल में भी उन्होंने सर्वाधिक रेड कर जीत के साथ दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ा दिया।

विज्ञापन


इस जीत के साथ उनके घर में जश्न का माहौल है। सोमवार को उनकी वापसी होगी। ईरान में 11 से 17 अप्रैल तक खेली गई चौथी जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में जीत हासिल करते ही दनकौर ही नहीं बल्कि जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


फाइनल में भारत ने ईरान को 58:28 से हराकर जीत हासिल की। गांव में ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया।

अमित नागर के पिता अशोक नागर किसान है

On the strength of farmer's son, India become kabaddi champion

अमित नागर के पिता अशोक नागर किसान है। शनिवार को जब परिजनों को सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अशोक के पांच पुत्र और एक पुत्री है जिनमें अमित सबसे छोटा है। अशोक ने बताया कि अमित को बचपन से ही कबड्डी खेलने का शौक रहा है।

अमित के सपने को पूरा कराने के लिए उसके भाइयों और परिवार के सभी सदस्यों ने मेहनत की है। अमित ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि पिछले दिनों गुजरात में जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए देश के 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।

उसका 12 खिलाड़ियों में चयन हुआ। गांव के ही प्रवीण नागर कबड्डी खेलते थे और उन्हें अकसर देखकर वह भी खेलने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed