फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On New Year eve Delhi Traffic Police issued 657 challans including drink & drive dangerous driving riding without helmet triple riding

दिल्ली: नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात पुलिस ने काटे 657 चालान, जारी किए ये आंकड़े

Sat, 01 Jan 2022 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 01 Jan 2022 04:28 PM IST
सार

शराब पीकर ड्राइव करने में 36, खतरनाक ड्राइविंग के लिए 103, बिना हेलमेट के सवारी करने के लिए 370, ट्रिपल राइडिंग के लिए 48 और यातायात से संबंधित अन्य अपराधों के लिए 100 सहित 657 चालान काटे गए।

विज्ञापन
On New Year eve Delhi Traffic Police issued 657 challans including drink & drive dangerous driving riding without helmet triple riding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

कोविड के बढ़ते मामलों के चलते इस बार नए साल का जश्न लोग नहीं मना सके। लेकिन नाइट कर्फ्यू से पूर्व लोगों ने जमकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। ट्रैफिक पुलिस भी एक्शन मोड में दिखाई दी। शुक्रवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 657 लोगों के ट्रैफिक पुलिस ने चालान किए। इनमें बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 370 लोगों के चालान किए गए। दूसरी ओर कोविड नियमों को लेकर भी पुलिस की सख्ती दिखी। पुलिस ने कोविड नियम तोड़ने वाले 870 लोगों के चालान किए और 294 लोगों के चालान किए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात को देखते हुए और सख्ती बरती जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड नियमों का पालन करें।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। जगह-जगह पिकेट लगाकर वाहन चालकों की जांच की गई। इसके अलावा हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए लोकल पुलिस को अलर्ट किया गया था। इसी कड़ी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार शाम को कुल 657 वाहन चालकों के चालान किए। इनमें शराब पीकर वाहन चालाने के 36, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के 103, बिना हेलमेट के 370, दोपहिया पर तीन लोगों के चलने के 48 व अन्यों के 100 चालान किए।
विज्ञापन


कर्फ्यू के बाद पुलिस ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने के अलावा लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन के मामले भी दर्ज किए। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कुल 870 लोगों के कोविड नियमों के उल्लंघन के चालान तो 294 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामले दर्ज किए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जमानती धारा होने के कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोविड नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किंग्जवे कैंप चौक पर विशेष अभियान के तहत 66 चालान

किंग्जवे कैंप चौक पर वर्ष 2021 में पांच सड़क हादसे हुए थे। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त को यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए शिकायत मिली थी। संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर ने बताया कि शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाकर चौक पर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें 24 ई-रिक्शा, 21 ग्रामीण सेवा, 12 टीएसआर और नौ दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी के खिलाफ कार्रवाई नो-एंट्री में प्रवेश, नो-पार्किंग, बिना हेलमेट के वाहन चलाने और बिना प्रदूषण जांच के वाहन चलाने के लिए हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed