फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on international yoga day delhi and states on high alert, delhi having london module terror threat

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हाई अलर्ट, दिल्ली में हो सकता है लंदन जैसा आतंकी हमला

Wed, 21 Jun 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Jun 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
on international yoga day delhi and states on high alert, delhi having london module terror threat
योग द‌िवस पर योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां-जहां आयोजन हो रहा है संबंधित थाना प्रभारी को सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। एक ओर खबर है क‌ि सीपी में लंदन की तरह का आतंकी हमला होने की सूचना ‌‌म‌िली है वहीं मंगलवार को स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) ने नोएडा स्टेडियम में बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ सघन जांच की।

विज्ञापन


एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा स्टेडियम में योग कार्यक्रम के दौरान पांच एसएचओ, 15 सब इंस्पेक्टर, 14 हेड कांस्टेबल, 40 सिपाही, दो महिला दरोगा, 20 महिला सिपाही और एक प्लाटून पीएसी तैनात होगी। क्षेत्राधिकारी द्वितीय को सुरक्षा व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक पुलिस तैनात रहेगी। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग होगी। इसके लिए चारों गेट पर एक-एक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को योग कार्यक्रम शुरू होने से पहले भी एलआईयू की टीम बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ पूरे स्टेडियम की सघन चेकिंग करेगी। कुछ पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा।


आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल वाहन और जिला अस्पताल की दो एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम को भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया जाएगा।

रामलीला मैदान पर होगी वाहनों की पार्किंग
वाहन से स्टेडियम जाने वाले लोग गेट नंबर सात से प्रवेश कर रामलीला मैदान में अपनी गाड़ियां खड़ी कर पैदल फुटबाल मैदान की तरफ योग करने जा सकेंगे। गेट नंबर-सात सेक्टर-12 के सामने की तरफ है। वीआईपी और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन गेट नंबर चार से प्रवेश करेंगे। स्टेडियम के आसपास सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर रोक होगी। यातायात पुलिस आसपास खड़ी गाड़ियों को क्रेन के जरिये जब्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed