फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on flirting the driver will press button, call the police.

छेड़खानी पर ड्राइवर बटन दबा देगा, झटपट पुलिस बुला लेगा

Wed, 03 Dec 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Wed, 03 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
on flirting the driver will press button, call the police.

रोहतक में बस में युवतियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद यूपी रोडवेज भी नींद से जाग गई है। रोडवेज ने बुधवार को व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) के तहत बसों में लगाए गए सेफ ओवर सोल (एसओएस) बटनों को चालू करने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


इस बटन को दबाते ही आरएम कार्यालय में लगे सर्वर पर आपातकालीन घटना की जानकारी पहुंच जाएगी। जिस पर बस की लोकेशन देखकर रोडवेज कार्यालय संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दे देगा।
विज्ञापन


रेाडवेज की ओर से बसों में सुरक्षा के मद्देनजर वीटीएस से बसों को लैस किया गया था। जिसमें बसों को जीपीएस से लैस करने के साथ आपातकालीन बटन की भी सुविधा मुहैया कराई गई। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वीटीएस और सुरक्षा को लेकर बसों में कार्रवाई ठंडी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बसों में लगे जीपीएस और आपातकालीन बटन की जानकारी सर्वर तक पहुंचने के संबंध में भी कोई परीक्षण नहीं किया जा रहा था।

रोहतक में हुई घटना के बाद रोडवेज ने अब सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण के करने के साथ एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।

ऐसे पुलिस तक पहुंचेगी जानकारी
बस में कोई घटना होने पर ड्राइवर या यात्री आपातकालीन बटन को दबाएंगे, जिसकी जानकारी बजर बजने के रूप में तत्काल आरएम कार्यालय में लगे सर्वर पर होगी।

इस दौरान कार्यालय की ओर से बस की लोकेशन ट्रेस की जाएगी और मौजूद चालक या परिचालक से जानकारी लेकर तुरंत घटनास्थल के नजदीकी थाने में सूचना दी जाएगी। बताया गया कि इस कार्रवाई को करने में आठ से दस मिनट का वक्त लगेगा।


सीसीटीवी लगाने की भी बनाई जा रही योजना
रोडवेज की ओर से बसों में सीसीटीवी लगाए जाने की भी योजना बनाई जा रही है। ताकि बसों के अंदर होने वाली छोटी-छोटी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भी भेजा जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed