{"_id":"5be3cbbdbdec22699e08762e","slug":"on-diwali-night-burning-car-was-running-on-gurugram-road-people-scared-driver-escape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ती रही 'बर्निंग कार', ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ती रही 'बर्निंग कार', ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 08 Nov 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
बर्निंग कार सड़कों पर दौड़ रही थी
- फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां 7 नवंबर को पूरा देश दिवाली मना रहा था वहीं दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक बर्निंग कार सड़कों पर दौड़ रही थी। जिसने भी यह नजारा देखा वह या तो उससे बचने की कोशिश कर रहा था या उसे रोकने की। इस पूरी घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस घटना के वीडियो के वायरल होने की जो सबसे बड़ी वजह है वो ये कि आग लगने के बाद भी ये कार रुकी नहीं बल्कि आग की लपटों के साथ कार फ्लाईओवर पर दौड़ती रही। जानकारी के अनुसार पहले चलती कार में धमाका हुआ और फिर कार अचानक आग का गोला बनकर दौड़ने लगी।
विज्ञापन
खबर है कि इस कार में सवार शख्स का नाम राकेश था जो दिवाली के उपहार बांटने निकला था। उसकी कार राजीव चौक फ्लाईओवर पर पहुंची ही थी कि कार में तेज धमाका हुआ और आग लग गई।
विज्ञापन
जान बचाने के लिए राकेश ने चलती कार से छलांग लगा दी
कार
- फोटो : SELF
आग लगने के बाद भी तेज लपटों के साथ ही कार सड़क पर दौड़ती रही। जान बचाने के लिए राकेश ने चलती कार से छलांग लगा दी। चलती कार ने सड़क पर खड़े ऑटो को भी टक्कर मारी फिर भी वो रुकी नहीं।
लोगों ने इसे रोकने की कोशिश की लेकिन जब ये कार डिवाइडर से टकराई तब कहीं जाकर रुक पाई। हालांकी बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह कार की आग पर काबू पाया मगर तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी।
लोगों ने इसे रोकने की कोशिश की लेकिन जब ये कार डिवाइडर से टकराई तब कहीं जाकर रुक पाई। हालांकी बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह कार की आग पर काबू पाया मगर तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी।