फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On December 13 there will not be three trains in Ghaziabad.

13 दिसंबर को तीन ट्रेनें नहीं आएंगी गाजियाबाद

Wed, 10 Dec 2014 11:17 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 10 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
On December 13 there will not be three trains in Ghaziabad.

मेगा ब्लॉक के चलते 13 दिसंबर को तीन ट्रेनें गाजियाबाद स्टेशन पर नहीं आएंगी। दौराला और सकौती के बीच छह घंटे के मेगा ब्लाक की वजह से ट्रेनों को वाया गाजियाबाद-मोदीनगर, मेरठ की बजाय लोनी, बड़ौत, शामली होकर निकाला जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को दिल्ली से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। 13 दिसंबर को दो ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि एक दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन मेरठ में निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 13 दिसंबर को दौराला और सकौती के बीच निर्माण कार्य के चलते मेगा ब्लाक लिया गया है। रात 11 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक रूट बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18236), नई दिल्ली-देहरादून एसी स्पेशल (12205), आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल ट्रेन (04403) ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन नहीं आएंगी।

इन ट्रेनों को शाहदरा, लोनी, बड़ौत, शामली होकर टपरी के पास मेन रूट पर पहुंचाया जाएगा। मेरठ से अंबाला पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। इसकी लिंक गाड़ी अंबाला से मेरठ की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त रहेगी।


दिल्ली से गाजियाबाद होकर सहारनपुर जाने वाली दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर 13 को सिर्फ मेरठ तक ही चलाई जाएगी। 14 दिसंबर को मुंबई से आने वाली गोल्डन टेंपल भी वाया गाजियाबाद की बजाय शामली से होकर दिल्ली पहुंचेगी।

डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि आदेश मिल गया है। रूट डायवर्जन का अनाउंसमेंट कराकर यात्रियों को जानकारी दी जाएगी। ताकि उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed