फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On 550 prakash utsav sad delhi sarna nagar kirtan will go to nankana sahib pakistan

550वें प्रकाश उत्सव पर ननकाना साहिब तक नगर कीर्तन ले जाने की अनुमति शिअद दिल्ली को

Thu, 10 Oct 2019 02:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Oct 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
On 550 prakash utsav sad delhi sarna nagar kirtan will go to nankana sahib pakistan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित होने वाले नगर कीर्तन को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब इस नगर कीर्तन को पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब तक ले जाने की अनुमति शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना गुट) को मिल गई है।

विज्ञापन


अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से दिल्ली से ननकाना साहिब तक 13 अक्तूबर के प्रस्तावित नगर कीर्तन पर रोक लगाने के फैसले को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना व मनजीत सिंह जीके ने स्वागत किया है। 
विज्ञापन


ननकाना साहिब से लौटे सरना ने कहा है कि अकाल तख्त ने फैसला तख्तों के आधार पर लिया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने संगत को गुमराह किया है। उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। ननकाना साहिब तक नगर कीर्तन पूरे धूमधाम से जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जग आसरा गुरु ओट (जागो) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने भी इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से इस्तीफे की मांग की है। दिल्ली कमेटी के नगर कीर्तन पर पाकिस्तान सरकार की मंजूरी नहीं होने के कारण अकाल तख्त ने यह निर्णय लिया।


उधर, फैसला आने से पहले दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस करके दावा किया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ननकाना साहिब तक नगर कीर्तन सजाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली कमेटी महासचिव सरदार हरमीत सिंह कालका ने मीडिया को बताया कि हमारे पास सभी जरूरी अनुमति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed