अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी
अरविंद केजरीवाल के चुनाव में जीतने से पहले नई दिल्ली विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार स्वामी ओम जी ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है।
वह भले ही निर्दलीय प्रत्याशी हैं लेकिन उनका कहना है कि वह हिंदू महासभा से जुड़े हुए हैं। अरविंद केजरीवाल के बारे में उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रविरोधी हैं और 21 जनवरी को उनके घर में घुसकर धमकी दे चुका हूं।
ओम ने यह भी कहा कि वह हिंदू महासभा से हैं लेकिन उनकी पार्टी भाजपा है। स्वामी ओम जी का वीडियो यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि मैं परशुराम का वंशज हूं। मैं घंटी बजाने वाला कोई साधु नहीं हूं।
खुद को बताया मोदी का करीबी
वीडियो में उत्तेजित अंदाज में उन्होंने कहा कि वह देशद्रोही को गोली मारने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लोगों ने ही महात्मा गांधी को गोली मारी थी। स्वामी ने कहा कि नाथूराम गोडसे हमारी पार्टी 'हिंदू महासभा' से थे और उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की क्योंकि उन्होंने देश को बांटने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि आगे भी देश के खिलाफ जो भी काम करेगा उसका यही अंजाम होगा। स्वामी ने अपने वीडियो में कहा कि हम पहले प्यार से समझाएंगे और अगर नहीं मानेंगे तो गोलियों से जवाब मिलेगा।
हमने केजरीवाल को भी पहले प्यार से समझाया था लेकिन वह नहीं माने। अगर वह नहीं समझे तो उनको भी गोली मारेंगे। इतना ही स्वामी ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताया। उन्होंने कहा कि गोवा में महाधिवेशन चल रहा था तब अधिवेशन के दौरान प्रधानमंत्री ने उनको फोन किया था।