{"_id":"5a05c3cf4f1c1bce408b5daa","slug":"ola-uder-to-do-car-polling-during-odd-even-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑड ईवन के दौरान क्या करेंगे ओला-ऊबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑड ईवन के दौरान क्या करेंगे ओला-ऊबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में सम-विषम के मद्देनजर शुक्रवार को निजी कैब संचालकों की दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर ओला व ऊबर ने सरकार को भरोसा दिलाया कि पांच दिनों में कंपनियां कार पूलिंग को बढ़ावा देंगी। वहीं, इस दौरान कंपनियां सर्ज प्राइसिंग नहीं लेंगी।
इसके अलावा वह अपने बेड़े की ज्यादा से ज्यादा टैक्सियां सड़कपर उतारेंगी। कंपनियों का कहना है कि दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ लड़ी जाने वाली हर जंग पर वह दिल्लीवासियों के साथ है।
विज्ञापन