फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ola-Uber will not charge more fare during the even-odd rule

सम-विषम: ओला-उबर नहीं वसूलेंगे ज्यादा किराया, प्रदूषण के खिलाफ देंगे सरकार का साथ

Sun, 03 Nov 2019 12:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ola-Uber will not charge more fare during the even-odd rule
ola uber - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली में 4 नवंबर से लागू होने वाली सम-विषम योजना के दौरान ओला व उबर सरीखी कैब कंपनियां ग्राहकों से अतिरिक्त किराया नहीं वसूलेंगी। कैब कंपनियों का कहना है कि दिल्ली का प्रदूषण करने के लिए वह हर कोशिश में सरकार के साथ हैं। 

विज्ञापन


4-15 नवंबर के बीच किसी भी तरह से सर्ज प्राइसिंग (मांग बढ़ने के साथ किराए में बढ़ोतरी) लागू नहीं होगी। मुसाफिरों को कार पूलिंग की सुविधा परखने का भी मौका मिलेगा। मीडिया के लिए जारी एक विज्ञप्ति में यह बात कही गई।
विज्ञापन


ओला के मुख्य बिक्री एवं विपणन अधिकारी अरुण श्रीनिवास के मुताबिक, सम-विषम के दौरान मुसाफिरों को किसी तरह की मुसीबत से बचाने के लिए सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी। श्रीनिवास ने सभी चालकों, साझेदारों, मुसाफिरों और नागरिकों से अपील की है कि वह सम-विषम के तीसरे संस्करण को कामयाब बनाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पिछले महीने उबर ने भी एलान किया था कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम योजना के दौरान सर्ज प्राइसिंग लागू नहीं करेगी। उबर का कहना था कि वह सुनिश्चित करेगी कि योजना लागू होने के दौरान लोगों की आवाजाही में अड़चन न पड़े।  


इस बारे में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बताया था कि उनकी ओला व उबर के साथ बैठक हुई है। बैठक में दोनों कंपनियों ने योजना में सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने इस दौरान सर्ज प्राइजिंग न लेने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed