ओला उबर चालकों ने निकाला विरोध मार्च, बढ़ रही सुलह की गुंजाइश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओला, उबर चालकों की बीते 11 दिन से चल रही हड़ताल अब सुलह की ओर बढ़ रही है। मंगलवार को जंतर-मंतर पर बैठे सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के चालकों ने ओला, उबर और दिल्ली सरकार के खिलाफ दिल्ली परिवहन मंत्री सतेंद्र के निवास तक विरोध मार्च निकाला।
इसके बाद परिवहन मंत्री कार्यालय ने चालकों के साथ कंपनी की मीटिंग फिक्स कराई है। यह बैठक आगामी बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री निवास पर ही होगी। चालकों ने सरकार और कंपनी की ओर से किसी के नहीं आने पर मंगलवार को मजनूं का टीला पर एकत्रित होकर विरोध मार्च निकाला।
ज्यादातर चालक काम पर लौट चुके हैं
यह मार्च मजनूं के टीला से शुरू होकर सिविल लाइन स्थित परिवहन मंत्री सतेंद्र जैन के घर पर खत्म हुआ। चालकों की भीड़ को देखते हुए परिवहन मंत्री कार्यालय में मौजूद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उनके साथ बैठक की।
एसोसिएशन के एसपी सोनी ने बताया कि परिवहन अधिकारियों ने दोनों कंपनियों ओला, उबर के साथ बृहस्पतिवार को बैठक फिक्स कराई है। एसोसिएशन का कहना है कि बैठक के बाद ही हड़ताल की घोषणा को वापस लिया जाएगा।
हालांकि हड़ताल जारी रहने के बाद भी सड़कों पर उसका असर खत्म हो चुका है। ज्यादातर चालक काम पर लौट चुके हैं।