फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ola cab driver returns passengers luggage worth rupees ten lakh

ईमानदारी: ड्राइवर ने लौटाया लाखों का सामान

Fri, 27 Nov 2015 12:00 AM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
ola cab driver returns passengers luggage worth rupees ten lakh

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध और लूटपाट के साथ ईमानदारी भी जिंदा है। इसकी मिसाल पेश की है एक टैक्सी चालक ने, जिसने यात्री का दस लाख रुपये के कीमती सामान से भरा बैग वापस लौटाया।

विज्ञापन


यात्री अपना बैग टैक्सी में छोड़कर चला गया था। बैग लौटाने वाले चालक को यात्री ने 2100 रुपये का नगद और एक नया मोबाइल फोन पुरस्कार के रूप में दिया।

मामला चांदनी चौक इलाके का है। राजपाल नामक व्यक्ति ओला कैब्स में अपनी टैक्सी चलाता है। एक यात्री ने ओला कैब्स के जरिए उसकी टैक्सी चांदनी चौक इलाके से बुक की और टैक्सी में सवार हो गया।

विज्ञापन

ड्राइवर ने खुद फोन कर बैग होने की जानकारी दी

ola cab driver returns passengers luggage worth rupees ten lakh

गौरतलब है कि टैक्सी बुक करने के बाद यात्री टैक्सी में सवार तो हुआ, लेकिन किसी कारणवश उसे टैक्सी पहले ही छोड़नी पड़ी। जल्दबाजी में वह अपना बैग टैक्सी में ही भूल गया और चालक टैक्सी लेकर चला गया।

यात्री को जब बैग खोने का पता चला, तब तक चालक टैक्सी लेकर जा चुका था। इससे यात्री काफी परेशान हो गया। इसी बीच कुछ घंटों बाद चालक ने यात्री को फोन करके बैग उसके पास होने की जानकारी दी।

यात्री का पता लेकर चालक खुद सामान लौटाने गया। खोया सामान सुरक्षित मिलने पर यात्री ने चालक को पुरस्कार के रूप में मोबाइल फोन और नगदी दिया। साथ ही उसकी इस ईमानदारी की जानकारी ओला कैब्स को भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed