{"_id":"57304a124f1c1b4c1291982e","slug":"ola-and-uber-can-be-banned-totally-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला और उबर जैसी कंपनियों पर पूर्ण प्रतिबंध के पक्ष में 'आप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओला और उबर जैसी कंपनियों पर पूर्ण प्रतिबंध के पक्ष में 'आप'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 May 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) भी ऐप आधारित कैब सेवा देने वाली कंपनियों की खिलाफ खड़ी हो गई है। पार्टी ने मांग की है कि बिना देर किये दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बिना लाइसेंस चल रहीं एप आधारित कैब सेवा देने वाली कंपनियों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
पार्टी ने खास तौर से ओला और उबर जैसी कंपनियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। रविवार को विज्ञप्ति जारी कर आप नेताओं ने कहा है कि शनिवार रात विदेशी युवती से छेड़छाड़ की घटना से साफ हो गया है कि कैब संचालक कंपनियां अभी भी चालकों के पंजीकरण में एहतियात नहीं बरत रही हैं।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं हो सकता। दिल्ली समेत हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों को इस मसले पर शून्य सहिष्णुता दिखानी होगी।
विज्ञापन
सिर्फ व्यापार की लालची कंपनियों को पूरी दुनिया में भारत व दिल्ली-एनसीआर की छवि खराब करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पार्टी ने मांग की है कि ओला और उबर समेत बार-बार कानून को ठेंगा दिखाने वाली सभी कैब कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।