फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Okhla assembly election results 2020 live updates latest news bjp aap congress

शाहीन बाग वाले ओखला से जीते आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान

Tue, 11 Feb 2020 06:55 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 11 Feb 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Okhla assembly election results 2020 live updates latest news bjp aap congress
delhi assembly elections 2020 - फोटो : amar ujala

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में ओखला सीट से 71 हजार 827 वोटों के साथ आप उम्मीदवार अमानतुल्ला खान ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार ब्रह्म सिंह रहे। शुरूआती रुझानों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया था, जिसमें से एक सीट ओखला भी थी। 

विज्ञापन


इस चुनाव में सभी की नजरें ओखला सीट पर थीं। यहीं पर शाहीन बाग है जहां 50 से भी ज्यादा दिनों से नागरिकता कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि मुस्लिम बहुल्य इस सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्ला खान जीत सकरते हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
ओखला
उम्मीदवार  पार्टी कुल वोट
अमानतुल्लाह खान आप 130163
परवेज हाशमी कांग्रेस 5107
ब्रहम सिंह भाजपा 58499

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने शाहीन बाग को जबरदस्त मुद्दा बनाया था। भाजपा की ओर से आप पर जबरदस्त हमले हुए। आप और अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी। एक बार मनीष सिसोदिया ने इसका जिक्र किया तो भाजपा और आक्रामक हो गई। 


कुल मिलाकर ये चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया। भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने शाहीन बाग की तुलना पाकिस्तान से कर दी। उन्होंने ये भी कहा कि 8 फरवरी को भारत- पाकिस्तान का मुकाबला होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed