फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Officials tries to rape with a woman, who helps a rape victim

रेप पीड़िता को न्याय दिलाने आई महिला से रेप की कोशिश

Mon, 10 Feb 2014 11:10 AM IST
Updated Mon, 10 Feb 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
Officials tries to rape with a woman, who helps a rape victim

इलाहाबाद की एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलवाने की लड़ाई लड़ने पर एक निजी इंश्योरेंस कंपनी ने अपने एक एजेंसी मैनेजर का वेतन रोक दिया है। वह कई महीनों से वेतन जारी करने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनका वेतन जारी नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


एजेंसी मैनेजर का आरोप है कि कंपनी उनसे रेप पीड़ित लड़की की मदद न करने का दबाव बना रही है। दरअसल कुछ महीनों पहले एजेंसी मैनेजर के पड़ोस में रहने वाली एक लड़की का रेप हो गया था। लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही थी, तो इन्होंने लड़की को न्याय दिलाने की लड़ाई शुरू कर दी। पर, ऐसा करने पर खुद इनकी कंपनी ने इनका वेतन रोक दिया।

विज्ञापन

गुहार लगाने के लिए पत्नी को भेजा था ऑफिस

Officials tries to rape with a woman, who helps a rape victim

मैनेजर का आरोप है कि इलाहाबाद में कंपनी के अधिकारियों से वेतन के संबंध में वह कई बार मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो उसने दिल्ली आकर सेंट्रल ऑफिस में गुहार लगाने का निर्णय किया। इसलिए 31 जनवरी को वह रेप पीड़ित लड़की और अपनी पत्नी के साथ दिल्ली आ गया।

उसके बाद अपनी पत्नी को लेकर राजेंद्र प्लेस स्थित कंपनी के मुख्यालय पहुंचा। लेकिन वेतन जारी करने के लिए गुहार लगाने को अपनी पत्नी को ऑफिस में भेज दिया। बस यही उससे चूक हो गई। उसे क्या पता था कि रेप पीड़ित लड़की की मदद करना इतना मंहगा पड़ जाएगा।

ऑफिस में पत्नी से हुई रेप की कोशिश

Officials tries to rape with a woman, who helps a rape victim

31 जनवारी को जब मैनेजर ने अपनी पत्नी को वेतन जारी करने की गुहार लेकर दिल्ली स्थित इंश्योरेंस कंपनी के मुख्यालय भेजा तो अधिकारियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। फिर उसकी पत्नी से रेप की कोशिश की।

महिला का आरोप है कि जैसे ही वह ऑफिस में पहुंची और अपनी गुहार लगाई, कंपनी के अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उसके बाद 32 वर्षीय महिला से कंपनी के अधिकारियों ने छेड़छाड़ और रेप की कोशिश की। प्रसाद नगर थाना पुलिस छेड़छाड़ की रिपोर्ट तक दर्ज करने को तैयार नहीं थी।

विज्ञापन

न्याय के लिए जंतर मंतर पर बैठा

Officials tries to rape with a woman, who helps a rape victim

महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रसाद नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। आला अधिकारियों से इसकी गुहार लगाने के एक हफ्ते बाद मामला दर्ज किया गया है।

न्याय के लिए पीड़ित परिवार जंतर मंतर पर धरने पर बैठ गया है। एजेंसी मैनेजर का आरोप है कि पीड़िता की मदद करने पर कंपनी के अधिकारियों ने उसका वेतन बंद कर दिया है। इलाहाबाद में कंपनी के अधिकारियों से वेतन के संबंध में मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि जिला पुलिस उपायुक्त से मिलने के बाद उनकी शिकायत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed