फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   officials takes detail of dera sachcha sauda property and bank accounts in gurugram faridabad

कोर्ट के फैसले के बाद गुरुग्राम-फरीदाबाद में खंगाले जा रहे डेरा सच्चा सौदा के बैंक अकाउंट्स

Sun, 27 Aug 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम/फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम/फरीदाबाद Updated Sun, 27 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
 officials takes detail of dera sachcha sauda property and bank accounts in gurugram faridabad
dera sachcha sauda

 पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर गुरुग्राम और फरीदाबाद में डेरा सच्चा सौदा के बैंक अकाउंट्स खंगाले जा रहे हैं। गुरुग्राम में शनिवार देर शाम एसडीएम भारत भूषण गोगिया के नेतृत्व में साउथ सिटी-2 स्थित डेरा से जुड़े नाम चर्चा घर का दौरा किया और वहां से संपत्तियों को ब्यौरा लेकर लेकर आए। क्या जानकारी मिली, इस बारे में प्रशासन कुछ भी कहने से गुरेज कर रहा है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि यहां पर डेरा की किसी संपत्ति को अटैच नहीं किया जा रहा, केवल उसका ब्यौरा लिया जा रहा है।

विज्ञापन


गुरुग्राम के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने डेरा सच्चा सौदा की गुरुग्राम जिला में स्थित चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने के निर्देश तहसीलदारो तथा सभी एसडीएम को दिए है। उन्हें निर्देश दिए गए है कि न्यायालय के आगामी आदेशों तक डेरा की चल अचल संपत्ति की बिक्री ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। 
विज्ञापन


उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों से डेरा के सभी बैंक खातों का ब्योरा भी मांगा है। डेरा की चल अचल संपत्तियों तथा बैंक खातों का यह ब्यौरा राज्य सरकार के माध्यम से उच्च न्यायालय को भेजा जाएगा ताकि डेरा के खिलाफ यदि कोई रिकवरी हो तो वह उस सम्पत्ति से की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि डेरा के गुरुग्राम में स्थित नाम चर्चा घर पर एसडीएम द्वारा निगरानी रखी जा रही है और उसे अभी तक सील करने के आदेश नहीं दिए गए है। यदि कोई असामाजिक गतिविधि वहां पर होती पायी गयी तो सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। 

उपायुक्त ने इस कठिन दौर में गुरुग्राम जिला में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलावासियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि भविष्य में भी गुरुग्राम वासी सूझ बूझ का परिचय देते हुए शांति क़ायम रखने में इसी प्रकार जिला प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे। 

फरीदाबाद में बाबा की संपत्तियों को खोजेगा प्रशासन 

 officials takes detail of dera sachcha sauda property and bank accounts in gurugram faridabad
dera sachcha sauda

डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों की हिंसा में शुक्रवार को हुई करोड़ों रुपयों की क्षति की भरपाई बाबा गुरमीत राम रहीम की संपत्ति से करने के हाईकोर्ट के आदेश के पालन की तैयारियां जिला प्रशासन कर रहा है। शहर में डेरा सच्चा सौदा के नाम पर बनाई गई संपत्ति का ब्यौरा तैयार किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर उसे जब्त किया जा सके। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी अभी इस पर खुल कर बोलने से बच रहे हैं लेकिन बाबा गुरमीत राम रहीम से जुड़ी संपत्तियों को ब्यौरा तैयार करने की कवायद शुरू हो चुकी है।  

औद्योगिक नगरी में डेरा सच्चा सौदा मुखी के एक लाख से अधिक अनुयायी होने का अनुमान है। बल्लभगढ़ इलाके में बाबा के अनुयायी बड़ी तादाद में रहते हैं। अनुयायियों की ओर से सीकरी में नाम चर्चा घर स्थापित किया गया है। इसमें प्रार्थना, चर्चा, लंगर, जैसे कार्यक्रम आए दिन और साप्ताहिक आधार पर आयोजित किए जाते हैं। 

बाबा के अधिकतर अनुयायी नाम चर्चा घर में एकत्र होते हैं। हालांकि बाबा पर अदालत का फैसला आने से पहले ही प्रशासन ने इस घर की निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी थी। प्रशासनिक सक्रियता का ही नतीजा था कि बृहस्पतिवार को चर्चा घर में ताला जड़ दिया गया। 

शुक्रवार को फैसला होने के बाप्तद भी बाबा के अनुयायियों ने यहां इकट्ठा होने की हिम्मत नहीं की थी। प्रदेश में जगह जगह हुई हिंसा में करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति तबाह हो गई। हाईकोर्ट ने इस नुकसान की भरपाई के लिए डेरा की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था। आदेश के बाद प्रशासनिक अधिकारी नाम चर्चा घर के दस्तावेज खंगाल रहे हैं। 

तीनों तहसील में उन जमीनों की खोज की जा रही है जो बाबा राम रहीम या डेरा सच्चा सौदा के नाम से खरीदी गई हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डेरे से संबंधित संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed