{"_id":"93b41ec4b1adbc595fed3776a22e01ad","slug":"officers-responsible-for-illegal-construction-in-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण और खनन के लिए नप सकते हैं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण और खनन के लिए नप सकते हैं अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Jun 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अरावली की पहाड़ी को वन संरक्षित क्षेत्र घोषित किया हुआ है। ऐसे में यहां निर्माण और खनन कार्य प्रतिबंधित है। यही नहीं पेड़-पौधों की कटाई करना भी गैरकानूनी है। इसके बावजूद यहां दर्जनों अवैध फॉर्म हाउसों का निर्माण हो गया है।
विज्ञापन
किसके संरक्षण में इनका निर्माण हुआ यह सवाल मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने नगर निगम से पूछा है। नगर निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर इस बात का जवाब मांगा है कि जब अवैध निर्माण हो रहा था उस दौरान इस क्षेत्र में कौन-कौन से अधिकारी तैनात थे। ऐसे अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि नगर निगम ने पिछले महीने सूरजकुंड रोड पर बने अवैध फॉर्म हाउसों की तोड़फोड़ की थी। निगम सूत्रों का कहना है कि उस क्षेत्र में काफी समय से सहायक अभियंता अशोक रावत, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र हुड्डा और डीके सोलंकी तैनात रहे हैं।
विज्ञापन
निगम ने इन अधिकारियों की सूची भी सीएम फ्लाइंग स्क्वायड को भेजी है। माना जा रहा है कि उक्त अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए लापरवाही बरतने के कारण कार्रवाई हो सकती है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी वीर सिंह ने माना कि मामले की जांच की जा रही है।