फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   odd even scheme 2019 all that you need to know about it

ODD-EVEN से जुड़े वो सभी सवाल जिसके जवाब आपके लिए हैं जरूरी

Mon, 04 Nov 2019 07:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Nov 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
odd even scheme 2019 all that you need to know about it
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी में सोमवार सुबह आठ बजे से वाहनों के लिए सम-विषम लागू हो गया है। इसमें सीएनजी वाहनों को भी छूट नहीं दी गई है। इस दौरान सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या में कमी से सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। बसों की कमी से निपटने के लिए किराये पर 850 बसें मंगवाई गई हैं, तो कैब और ऑटो के सफर पर अतिरिक्त किराया न लगने से भी यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

विज्ञापन


जहां दिल्ली सरकार को इस नियम के लिए भारी समर्थन मिल रहा है, वहीं विपक्षी पार्टी भाजपा समेत कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल कई लोगों के दिमाग में आ सकता है कि यह ऑड-इवन नियम है क्या और ये क्यों जरूरी है। ऐसे ही सभी सवालों का जवाब आपको हमारी इस स्टोरी में मिलेगा।   

विज्ञापन

ऑड-ईवन : वह सब जो आपके लिए जानना जरूरी है

  • ईवन: यानी 4,6,8,10,12,14 नवंबर को वही कारें सड़क पर चल सकेंगी जिनकी प्लेट का आखिरी नंबर 0,2,4,6,8 होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ऑड: यानी 5,7,9,11,13,15 नवंबर को वह कारें चलेंगी जिनकी प्लेट का आखिरी नंबर 1,3,5,7,9 होगा।
  • सोमवार से शनिवार सुबह 8 से शाम 8 बजे यह लागू रहेगा।
  • रविवार को सभी वाहनों को इससे छूट मिलेगी।

बच्चों को स्कूल छोड़ने कैसे जाएंगे?

अगर कार में स्कूल जाने के वक्त यूनिफॉर्म में बच्चा मौजूद है तो छूट रहेगी। छुट्टी के बाद जब बच्चों को लेने स्कूल जाएं तो कार पर स्कूल से बच्चेपिकअप करने वाले स्टीकर लगाकर जाएं। स्टीकर स्कूल से मिलेगा।

क्या इलेक्ट्रिक कारों पर भी रोक है?

नहीं, इलेक्ट्रिक कारों को इस सिस्टम से छूट दी गई है। लेकिन हाइब्रिड, सीएनजी और एलपीजी पर लागू रहेगा। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वीकल की संख्या महज करीब 950 है।

क्या महिलाओं को छूट है?

हां, उन्हें छूट है। वह अपने साथ 12 साल से कम उम्र के बच्चेले जा सकेंगी। यदि उनके वाहनों में कोई पुरुष सफर करेगा तो उन्हें भी जुर्माना देना होगा।

निजी कारों की कमी से ऊबर-ओला की सेवाएं क्या महंगी हो जाएंगी?

चूंकि यह व्यवस्था सिर्फ प्राइवेट कारों पर लागू है ऐसे में टैक्सी नंबर वाली गाड़ियों से इस पर कोई फर्कनहीं पड़ेगा। सरकार ने भी ओवरचार्ज करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

क्या इससे बसों में भीड़ बढ़ जाएगी?

पहले से कुछ ज्यादा भीड़ हो सकती है। सरकार ने 2 हजार अतिरिक्त बसें सड़कों पर उतारी हैं। डीएमआरसी 29 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनों के माध्यम से 61 अतिरिक्त फेरे और कुल 5100 यात्राएं आयोजित करेगा। टिकट वितरण के लिए भी अतिरिक्त लोग तैनात किए जाएंगे।

अगर चालान एक बार कट गया तो क्या पूरे दिन कार चला सकते हैं?

एक दिन में सिर्फ एक बार ही गाड़ी का चालान हो सकता है। ऐसे में अगर एक बार चालान हो जाए तो उस चालान को दिखा कर पूरे दिन गाड़ी चलाई जा सकती है। अगले दिन नियम तोड़ने पर फिर चालान किया जाएगा। मेडिकल और इमरजेंसी सेवाओं काे इस व्यवस्था में छूट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed