फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   odd even: NGT instruction, CPCB measure pollution levels

सम-विषम: एनजीटी का निर्देश, प्रदूषण का स्तर मापे सीपीसीबी

Wed, 20 Apr 2016 06:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 06:31 AM IST
विज्ञापन
odd even: NGT instruction, CPCB measure pollution levels

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सम-विषम मामले पर दाखिल याचिका का निपटारा करते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को निर्देश दिया है कि वह स्वतंत्र रूप से राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम स्कीम के दौरान और बाद में प्रदूषण स्तर को मापे। इसके बाद संबंधित रिपोर्ट ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश करे। जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने मंगलवार को याची महेंद्र पांडेय की ओर से दाखिल याचिका पर विचार के बाद निपटारा कर दिया।

विज्ञापन


याची का आरोप था कि जनवरी में संपन्न हुए सम विषम के जरिये प्रदूषण स्तर में कोई कमी नहीं आई थी। न ही सरकार ने इस संबंध में कोई ठोस आंकड़ा पेश किया था कि इस योजना से प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ है। सुनवाई के दौरान दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) ने कहा कि वह सम-विषम स्कीम शुरू होने से पहले ही राजधानी में प्रदूषण स्तर माप रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में रोजाना डाटा तैयार किया जा रहा है। 30 अप्रैल तक प्रदूषण का डाटा रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद बेंच ने कहा कि सभी प्राधिकरण प्रदूषण स्तर मापने के बाद संबंधित डाटा ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed