{"_id":"5a06cfff4f1c1bf2538bc1eb","slug":"odd-even-has-been-called-off-for-now-by-delhi-government-will-file-review-petition-in-ngt-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"NGT की कड़ी शर्तों से घबराई केजरीवाल सरकार, सोमवार से लागू नहीं होगा ऑड-ईवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NGT की कड़ी शर्तों से घबराई केजरीवाल सरकार, सोमवार से लागू नहीं होगा ऑड-ईवन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Nov 2017 05:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी की कड़ी शर्तों से घबराकर दिल्ली सरकार ने सोमवार 13 नवंबर से ऑड-ईवन लागू करने का फैसला वापस ले लिया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बैठक के बाद सरकार के इस फैसले के बारे में जानकारी दी।
कैलाश गहलोत ने कहा कि सरकार सोमवार को एक बार फिर एनजीटी के सामने जाएगी और दुपहिया वाहनों और महिलाओं को इससे छूट देने की बात रखेगी।
उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली के पास ऐसा पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं है जो इतनी बड़ी जनसंख्या का भार उठा सके इसलिए सरकार अपना फैसला वापस ले रही है। फिलहाल ऑड-ईवन सोमवार से लागू नहीं होगा।
सरकार चाहती है कि दुपहिया वाहनों और महिलाओं को इससे छूट दी जाए क्योंकि सरकार के लिए महिलाओं की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण विषय है। इसीलिए सोमवार को दिल्ली सरकार एनजीटी से उसके फैसले पर पुनर्विचार की अपील करेगी।

In light of the the two conditions by NGT on 2 wheelers & women, at the moment we are calling it off. We will go back to NGT on Monday, file a review petition for them to reconsider their decision regarding the two: Kailash Gehlot, Delhi Delhi Transport Minister #OddEven pic.twitter.com/DIPYSyV08f
— ANI (@ANI) November 11, 2017