फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obscene photo of girl goes viral for not breaking relationship with boy from other community

Delhi: दूसरे समुदाय के लड़के से रिश्ता न तोड़ने पर लड़की की अश्लील फोटो की वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2024 07:21 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 13 Mar 2024 07:21 AM IST
सार

पीड़िता दक्षिण दिल्ली के पांच सितारा होटल में नौकरी करती है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा कि ये लड़की अपने धर्म को भ्रष्ट कर रही है। ये समुदाय पर कलंक लगा रही है।

विज्ञापन
Obscene photo of girl goes viral for not breaking relationship with boy from other community
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के किशनगढ़ थाना इलाके में लड़की की अश्लील फोटो वायरल करने का अनोखा मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय के युवक से रिश्ता खत्म न करने पर लड़की के दोस्तों ने उसकी अश्लील फोटो व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। आरोपियों ने लड़की को बताया कि दूसरे समुदाय के लड़के ने उससे दो लाख रुपये का इनाम लेने और धर्म भ्रष्ट करने के लिए रिश्ता कायम किया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से लड़की की न्यूड फोटो बरामद कर ली है। दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया से पीड़िता की फोटो हटाने के लिए मेटा को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


पीड़िता दक्षिण दिल्ली के पांच सितारा होटल में नौकरी करती है। लड़की (उस समय उम्र 14 वर्ष) की कोविड के समय वर्ष 2019 में गांव धतौली मुगल जिला सहारनपुर यूपी निवासी जुबेर नाम के युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इनकी दोस्ती करीब चार महीने चली। इसके बाद लड़की की दोस्ती मूलरूप से बरेली, यूपी निवासी और हाल ही में मुस्ताफाबाद, दिल्ली में रह रहे यासीन उर्फ आयान से हुई। इनकी दोस्ती दिसंबर, 2023 तक चली। इसके बाद लड़की को उसके होटल में नौकरी करने वाले दीपक से लगाव हो गया। दीपक दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है।
विज्ञापन


ये बात जब यासीन को पता लगी तो वह आग बबूला हो गया। उसने लड़की से कहा कि दीपक दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। वह उसके धर्म को भ्रष्ट कर देगा। उसने दो लाख रुपये का इनाम लेने के लिए उससे रिश्ता कायम किया है और शादी कर रहा है। आरएसएस ने दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करने पर दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर रखी है। लड़की जब नहीं मानी तो यासीन ने उसकी अश्लील फोटो जुबेर को भेज दी। उसने लड़की को कहा कि वह दीपक को नहीं छोड़ेगी तो उसकी अश्लील फोटो उसके माता-पिता को भेज देगा। लड़की के इनकार के बाद जुबेर ने लड़की के पिता को उसकी करीब 10 से ज्यादा अश्लील फोटो भेज दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकाउंट बनाकर इंस्टाग्राम पर डालीं फोटो
दूसरी तरफ जब लड़की नहीं मानी तो यासीन ने फर्जी आईडी से इंस्टाग्राम पर फर्जी एकाउंट बनाया और लड़की के सभी दोस्त और रिश्तेदारों को जोड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लड़की की 10 से ज्यादा अश्लील फोटो डाल दीं। इसके बाद लड़की के पास फोन आने लगे।

समुदाय के बारे में भी लिखा
आरोपियों ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये भी लिखा कि ये लड़की अपने धर्म को भ्रष्ट कर रही है। ये समुदाय पर कलंक लगा रही है। दीपक दूसरे समुदाय की लड़की से दो लाख रुपये के लिए शादी कर रहा है।

आरोपियों को ऐसा किया गया गिरफ्तार
पीड़िता ने इसकी शिकायत किशनगढ़ थाने में की। मामला दर्जकर किशनगढ़ थानाध्यक्ष शंभूनाथ की देखरेख में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद, एसआई दिव्या, हवलदार योगेश, विनोद व सिपाही अनिल की टीम ने जांच शुरू की। दूसरी तरफ आरोपी जुबेर लड़की को फोन कर उससे समझौता करने की बात कर रहा था। उसे लड़की की जरिए नई दिल्ली पुलिस रेलवे स्टेशन बुलाया गया और पुलिस टीम ने उसे यहां से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed