फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obscene message sender neighbor arrested in gurgaon

अश्लील मैसेज भेजने वाले पड़ोसी की खुली पोल

Thu, 12 Mar 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 12 Mar 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
Obscene message sender neighbor arrested in gurgaon

डीएलएफ फेज एक में रहने वाली महिला ने अपने पड़ोसी पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक एक साल से उसे परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। डीएलएफ फेज-एक स्थित सिल्वर ऑक्स अपार्टमेंट निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसके पड़ोस में रहने वाला युवक संदीप राजदन ने जान पहचान के बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फिर उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा।
विज्ञापन


धोखे से कर ली क्रेडिट कार्ड से खरीदारी
पालम विहार थाना क्षेत्र में एक युवक के क्रेडिट कार्ड से धोखे से किसी ने 16 हजार रुपये की खरीददारी कर ली। पुलिस की साइबर सेल की जांच के बाद पालम विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद मुजमिल अंसारी नामक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल मई में उसके क्रेडिट कार्ड से 16 हजार रुपये की किसी ने खरीददारी कर ली। जांच के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी जिस पर साइबर सेल जांच कर रही थी।


बताया जाता है कि मंगलवार को इस संबंध में शाखा की तरफ से जांच सही बताई गई जिस पर पालम विहार थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के अलावा धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed