{"_id":"59d8d4584f1c1b65548b62c2","slug":"nursing-student-accused-maharaja-agrasen-hospital-delhi-director-of-rape-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः अस्पताल के निदेशक ने की नर्सिंग छात्रा से रेप की कोशिश, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः अस्पताल के निदेशक ने की नर्सिंग छात्रा से रेप की कोशिश, गिरफ्तार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक बड़ा अस्पताल उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब अस्पताल के निदेशक को एक नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। बता दें कि रोहिणी के महाराजा अग्रसेन अस्पताल व रिसर्च सेंटर नरेला के चिकित्सा निदेशक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दरअसल पीड़िता का आरोप है कि नर्सिंग डिप्लोमा में दाखिला करवाने का लालच देकर अस्पताल के निदेशक ने छात्रा से रेप का प्रयास किया। इस बात का जब पीड़िता के परिजनों को पता चला तो उन्होंने डॉक्टर की खूब पिटाई की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन