{"_id":"6a199441a08b3a97bd0d34be","slug":"nursing-staff-announce-strike-on-june-2-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138482-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नर्सिंग कर्मियों का दो जून को हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नर्सिंग कर्मियों का दो जून को हड़ताल का एलान
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग के विरोध में केंद्र सरकार के चार अस्पतालों के नर्सिंग कर्मी रहेंगे हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में केंद्र सरकार के अधीन आने वाले अस्पतालों में दो जून को नर्सिंगकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। आउटसोर्सिंग के विरोध में ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने यह फैसला लिया है।
फेडरेशन की महासचिव अनीता पंवार ने बताया कि नर्सिंगकर्मी लंबे समय से आउटसोर्सिंग का विरोध कर रहे हैं। बीते सोमवार से अस्पतालों में रोजाना दो घंटे प्रदर्शन भी किया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से अभी तक कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है।
फेडरेशन के अनुसार, इसी के विरोध में दो जून को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और एसएसके अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी विचार किया जाएगा।