फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursing services at health centers, including BK Hospital, will be affected for two hours daily over the next three days.

Delhi NCR News: बीके अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों में तीन दिन दो घंटे नर्सिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) के विरोध में जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात नर्सिंग अधिकारी सोमवार से तीन दिन तक सांकेतिक हड़ताल करेंगे। 5 से 7 अक्तूबर तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नर्सिंग स्टाफ नियमित सेवाओं से दूर रहेगा। इस दौरान मरीजों के लिए आपात सेवाएं जारी रखने की बात कही गई है। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले 30 सितंबर और एक अक्तूबर को नर्सिंग अधिकारियों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार के प्रति विरोध जताया था। एसोसिएशन का कहना है कि इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी मांगों पर बातचीत या नीति में बदलाव को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई। मैट्रन सुनीता ने बताया कि नर्सिंग कैडर की ड्यूटी अन्य विभागों से अलग होती है। अस्पतालों में कर्मचारियों को दिन-रात मरीजों की देखभाल करनी पड़ती है। ऐसे में स्थानांतरण नीति बनाते समय ड्यूटी की प्रकृति के साथ कर्मचारियों की व्यावहारिक परेशानियों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।


एसोसिएशन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में महिला नर्सिंग अधिकारी कार्यरत हैं। दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्रों पर तबादला होने से उनके सामने आने-जाने, सुरक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के विरोध के बाद भी सरकार ने संशोधन को लेकर कदम नहीं उठाया तो 8 अक्तूबर के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed