फैक्ट चेक: झूठा निकला सोशल मीडिया पोस्ट का दावा, दिल्ली पुलिस के कर्मचारी ने नहीं की महिला से बदसलूकी
मामला जंतर मंतर पर पिछले दिनों विरोध-प्रदर्शन का है। वीडियो में दावा किया गया कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कर्मचारी ने एक महिला के साथ बदसलूकी की थी।
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर महिला से बदसलूकी वाले एक वीडियो में किसी विभागीय कर्मचारी के शमिल होने संबंधी दावों का खंडन किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जिस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उसमें दिल्ली पुलिस का कर्मचारी एक महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते दिख रहा है, वह दिल्ली का नहीं है और न ही उसमें दिल्ली पुलिस शामिल है।
इस वीडियो को दिल्ली पुलिस से जोड़कर गलत और गुमराह करने वाले दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इस तरह की गुमराह करने वाली और बिना पुष्टि की गई पोस्ट शेयर करने पर प्रोफाइल मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
FACT CHECK The video being circulated with the claim that Delhi Police personnel are seen allegedly misbehaving with a woman is not from Delhi and does not involve Delhi Police. The video is being shared with a false and misleading attribution to Delhi Police. Sharing such misleading & unverified posts may attract legal action against the profile owners.
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 4, 2026