फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursing officer of GB Pant Hospital got a bed after 24 hours

Delhi NCR News: जीबी पंत अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी को 24 घंटे बाद मिला बेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
न्यूरोलॉजी विभाग पर 24 घंटे से अधिक समय बाद बेड देने का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अस्पतालों में आम मरीज ही नहीं नर्सिंग कर्मियों को भी उपचार के लिए बेड की उपलब्धता न होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला जीबी पंत अस्पताल में सामने आया है। इस संबंध में स्टाफ सदस्य को भर्ती करने से इन्कार करने और बेड की उपलब्धता न होने के विषय पर अस्पताल की नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल और महासचिव देवेंद्र कुमार जैन ने चिकित्सा निदेशक को पत्र लिखा है।

एसोसिएशन के महासचिव देवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि न्यूरो संबंधी समस्या को लेकर अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी को एक नवंबर को इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया गया था। अधिकारी को होश नहीं था और गंभीर हालत में थी। मगर, न्यूरोलॉजी विभाग ने बेड न होने की बात कहकर भर्ती करने से मना कर दिया। नर्सिंग अधिकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में कार्यरत है और संस्थान में पिछले 18 साल से अधिक समय से सेवा दे रही है। यह बड़ी हैरानी वाली बात है।
विज्ञापन


फिर बड़ी मुश्किल से कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख को अनुरोध करने पर उन्हें सीसीयू में बेड मिला। मगर, यह खेद वाली बात है कि न्यूरोलॉजी विभाग ने बेड मुहैया कराने को लेकर कोई पहल नहीं की। इस संबंध में निदेशक को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है। साथ ही इमरजेंसी में आने वाले स्टाफ सदस्यों को बेड देने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed