नामी अस्पताल की नर्स के कमरे में घुस की शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेदांता मेडिसिटी अस्पताल की नर्स के कमरे में जबरन घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
मूलरूप से यूपी के सहारनपुर निवासी पीड़िता मेदांता मेडिसिटी में नर्स है। पीड़िता के मुताबिक, रविवार देरशाम जब वह अस्पताल से घर आ रही थी, घर के पास दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
शराब के नशे में चूर युवकों का विरोध करने के बाद जब वह अपने कमरे पर आ गई तो वे पीछे-पीछे आ गए। आरोप है कि दोनों उसके कमरे में जबरन घुसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
किसी तरह बची नर्स की इज्जत
किसी तरह पीड़िता ने खुद को बचाया गया। सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान इस्लामपुर गांव निवासी मुकेश और रंजन है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।