{"_id":"5edaca338ebc3e90393c1a91","slug":"number-of-corona-patients-in-delhi-is-increasing-with-check-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के साथ बढ़ रही है दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या, औसत संक्रमण में महाराष्ट्र से बराबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के साथ बढ़ रही है दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या, औसत संक्रमण में महाराष्ट्र से बराबरी
Sat, 06 Jun 2020 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Jun 2020 04:11 AM IST
सार
- 100 जांच पर औसतन मिल रहे 17 संक्रमित
- बाकी राज्यों में यह दर 10 से कम
- राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत महज सात का है
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
राजधानी में अब कोरोना वायरस रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहा है। जांच जितनी तेजी से हो रही है, मरीज भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अब प्रति 100 लोगों की जांच पर औसतन 17 संक्रमित मिल रहे हैं। दिल्ली के अलावा सिर्फ महाराष्ट्र में ही यह आंकड़ा 17 का हैं। बाकी राज्यों में यह दर 10 से कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत महज सात का है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में 65 हजार सैंपल की जांच की गई। इनमें 11,500 संक्रमित मिले। यानी, रोजाना 6500 जांच पर 1150 मामले मिल रहे हैं। इस हिसाब से प्रति 100 में से 17 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। एक माह पहले तक यह दर 14 थी। जांच के हिसाब से सबसे अधिक संक्रमित 3 जून को मिले। इस दिन 6540 जांच की गई और 1513 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 1 जून को पांच हजार से कम टेस्ट हुए तो उस दिन संक्रमित भी एक हजार से कम मिले।
विज्ञापन
इस तरह बढ़े मामले
तारीख जांच मामले
28 मई 7610 1024
29 मई 7700 1105
30 मई 7200 1163
31 मई 6045 1295
01 जून 4753 990
02 जून 6080 1298
03 जून 6500 1513
04 जून 6506 1359
प्रति 100 जांच में कहां कितने मिल रहे मरीज
कुल जांच कुल मामले प्रति 100 टेस्ट पर
दिल्ली 2,36,371 25004 17
महाराष्ट्र 4,98,577 77793 17
तमिलनाडु 5,28,534 26256 10
राजस्थान 4,54,778 9898 4
नोट : आंकड़े 4 जून तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की साइट से लिए गए हैं, जो लगभग में हैं।