फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Maharashtra Police arrested husband and wife from Nuh both kingpins of ATM theft gang

कई राज्यों के काट डाले ATM: सीमा शबनम बनकर काटती थी मशीन, पति यूसुफ है गैंग लीडर; 1192 KM पीछा कर पुलिस ने धरा

Fri, 04 Jul 2025 07:04 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: विकास कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 07:04 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में मुस्तफा और मुस्तकीम ने खुलासा किया कि गैंग का मुख्य सरगना यूसुफ है, जो नूंह का रहने वाला है और इससे पहले भी पुणे के देहु रोड क्षेत्र में एक अन्य एटीएम को काट चुका है। 

विज्ञापन
Maharashtra Police arrested husband and wife from Nuh both kingpins of ATM theft gang
महाराष्ट्र पुलिस के हिरासत में सीमा और यूसुफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह शहर स्थित शाहपुर नंगली रोड से महाराष्ट्र पुलिस ने एक ऐसे दंपती को गिरफ्तार किया है, जो किराये पर मकान लेकर नूंह में रह रहा था और दूसरे राज्यों में एटीएम काटकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी यूसुफ और उसकी पत्नी सीमा ने नूंह में रहकर एटीएम काटने का गिरोह बनाया था। दोनों को शुक्रवार को नूंह की अदालत में पेश किया गया, जहां से महाराष्ट्र पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई। नूंह से महाराष्ट्र की दूरी 1192 किलोमीटर से अधिक है। 

विज्ञापन

इंडसइंड बैंक के एटीएम को काटने गई थी पूरी गैंग
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ क्षेत्र के देहु रोड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वहाब शेख ने बताया कि 23 मार्च को यूसुफ की गैंग में शामिल उसकी पत्नी सीमा निवासी शाहपुर नंगली रोड नूंह, आजाद निवासी शाहपुर नंगली, मुस्तफा, मुस्तकीम और वाहन चालक वारिस निवासी पिनगवां सभी गाड़ी में सवार होकर देहु रोड क्षेत्र स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सायरन बजा तो रंगे हाथ पकड़े गए गिरोह के लोग
इस एटीएम की पूरी जानकारी पहले ही सीमा ने जुटा ली थी, जो मूल रूप से पुणे की रहने वाली है। जैसे ही आरोपियों ने एटीएम काटना शुरू किया, उसमें लगा सायरन बजने लगा। इसकी सूचना बैंक की सिक्योरिटी शाखा ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुस्तफा और मुस्तकीम को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि सीमा और अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।

विज्ञापन

गिरोह का सरगना है यूसुफ
पुलिस पूछताछ में मुस्तफा और मुस्तकीम ने खुलासा किया कि गैंग का मुख्य सरगना यूसुफ है, जो नूंह का रहने वाला है और इससे पहले भी पुणे के देहु रोड क्षेत्र में एक अन्य एटीएम को काट चुका है। इस जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने नूंह पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुरुवार को यूसुफ और उसकी पत्नी सीमा को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी काट चुके हैं एटीएम, 14 लाख की ठगी
महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि चार महीने पहले देहु रोड थाना क्षेत्र में यूसुफ और सीमा ने मिलकर एक और एटीएम काटा था, जिसमें करीब 14 लाख रुपये की नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए थे। तभी से पुलिस को दोनों की तलाश थी।

नाम बदलकर सीमा चलाती थी गिरोह
इंस्पेक्टर वहाब शेख के अनुसार, सीमा मूल रूप से पुणे की निवासी है, जो अक्सर पुणे और मुंबई के बीच आती-जाती थी। मुंबई में उसकी मुलाकात नूंह निवासी यूसुफ से हुई, जो वहां कपड़े बेचने का काम करता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद सीमा ने अपनी पहचान बदलकर शबनम नाम रख लिया और नूंह में आकर यूसुफ के साथ रहने लगी। दोनों ने मिलकर एटीएम काटने की गैंग बनाई, जिसमें यूसुफ का बहनोई आजाद भी शामिल हो गया।

अन्य राज्यों में भी खुल सकते हैं मामले
जांच अधिकारियों का मानना है कि यह गैंग एटीएम काटने में माहिर है। पूछताछ के बाद नूंह के कई अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। साथ ही हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी इसी गैंग की ओर से की गई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

अदालत में पेशी के बाद साथ ले गई महाराष्ट्र पुलिस
गिरफ्तार यूसुफ और उसकी पत्नी सीमा को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस उन्हें अपने साथ पुणे ले गई। पुलिस इस गिरोह की गहन जांच में जुटी है और अन्य राज्यों की पुलिस को भी इस नेटवर्क की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed