{"_id":"68bde8946f50c74d5e0431af","slug":"four-year-old-innocent-dies-due-to-waterlogging-in-siroli-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106152-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: सिरोली में जलभराव से चार साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: सिरोली में जलभराव से चार साल के मासूम की मौत
Mon, 08 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। सिरोली गांव में जलभराव ग्रामीणों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। रविवार को गहरे पानी में डूबने से चार वर्षीय उनेश की मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई मोमिन समय रहते चचेरे भाई की मदद से बच गया। इससे पहले करीब 12 दिन पहले एक महिला की भी जलभराव में डूबने से मौत हो चुकी है।
सिरोली निवासी निज्जर ने बताया कि उनेश और मोमिन सुबह घर से खेलने निकले थे लेकिन लौटे नहीं। तलाश के दौरान शाम को पास के खेतों में पानी में उनेश का शव उतराता मिला। मोमिन जोहड़ में डूब रहा था, जिसे चचेरे भाई ने बाहर निकाल लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और जोहड़ों में जलभराव के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे बच्चों और ग्रामीणों के डूबने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन से कई बार जल निकासी की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने बिना पुलिस सूचना के बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पंप लगवाकर जल निकासी और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।