{"_id":"68bb425b4c19e913620298fe","slug":"eid-milad-un-nabi-procession-held-in-tawadu-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106090-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: तावड़ू में निकला ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: तावड़ू में निकला ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस
Sat, 06 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू। इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-मिलाद-उन-नबी पर तावड़ू शहर में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय ने भव्य जुलूस निकाला। इस्लामी पंचांग के रबी-उल-अव्वल माह की 12वीं तारीख को मनाए जाने वाले इस पर्व पर सैकड़ों लोग शामिल हुए और पैगंबर की शिक्षाओं को याद किया।
तावड़ू और आसपास के गांवों से आए युवाओं व धर्मगुरुओं ने ट्रैक्टरों, पिकअप गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर इस्लामिक झंडे लगाकर झांकी यात्रा निकाली। जुलूस शहर के बाईपास से शुरू होकर नूंह रोड, पटौदी चौक होते हुए सोहना रोड बाईपास स्थित पीर वाली मस्जिद तक पहुंचा जहां समापन हुआ। पूरे रास्ते लोग नारे लगाते और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते नजर आए।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएसपी अभिमन्यु लोहान और शहर थाना प्रभारी नरेश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, स्थानीय लोगों ने मस्जिदों और गलियों को सजाया और गरीबों व जरूरतमंदों की मदद की। जिले के अन्य हिस्सों में भी यह पर्व उत्साह से मनाया गया। मस्जिदों में विशेष दुआएं मांगी गईं और लोगों ने पैगंबर की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प दोहराया।