फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nuh: Three children die after falling into water tank, mother seriously injured

Nuh: तीन बच्चों की पानी के टैंक में गिरने से मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Tue, 22 Nov 2022 11:22 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 22 Nov 2022 11:22 PM IST
सार

खेड़ला गांव का आरिफ ट्रक मिस्त्री है। वो किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। उसके तीन बच्चे 10 साल की शबाना, 8 वर्षीय साद और 4 माह का इकरार संदिग्ध परिस्थितियों में घर में बने पानी के टैंक में जा गिरे। परिजनों के मुताबिक, जब बच्चों की मां को पता लगा तो वो उन्हें बचाने के लिए टैंक में कूद गई।

विज्ञापन
Nuh: Three children die after falling into water tank, mother seriously injured
तीन बच्चों की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

जिले के खेड़ला गांव में तीन बच्चों की घर में बने पानी के टैंक में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वहीं बच्चों को बचाने के लिए टैंक में कूदी मां की हालत गंभीर है। जो शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रही है। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी थी, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेड़ला गांव का आरिफ ट्रक मिस्त्री है। वो किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। उसके तीन बच्चे 10 साल की शबाना, 8 वर्षीय साद और 4 माह का इकरार संदिग्ध परिस्थितियों में घर में बने पानी के टैंक में जा गिरे। परिजनों के मुताबिक, जब बच्चों की मां को पता लगा तो वो उन्हें बचाने के लिए टैंक में कूद गई। लेकिन तब तक देर को चुकी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी उसकी आवाज सुनकर पानी से निकालने आए, तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी और महिला को पड़ोसियों ने गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों शवों को कब्जे में लिया। इस मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह ने बताया कि बच्चों की मां शकुनत अपने घर पर अपने बच्चों के साथ अकेली थी। उसका एक 12 वर्षीय लड़का शोएब स्कूल में पढ़ने के लिए गया था और उसके तीन बच्चे घर पर ही थे। वो मां सहित पानी के टैंक में कैसे गिरे इसकी जांच की जा रही है।


पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

दिल्ली से आए ट्रक मिस्त्री आरिफ को जैसे ही इस घटना के बारे में पता लगा तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसने रोते हुए कहा कि मैं अब किसके सहारे रहूंगा। मेरे मासूम चले गए। दूसरे परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed