फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nta online application form will be able to fill till june 9 computer-based admission entrance test will be held on july 3

NTA: 9 जून तक भर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन पत्र, 3 जुलाई को होगा कंप्यूटर आधारित दाखिला प्रवेश परीक्षा

Tue, 17 May 2022 02:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 May 2022 02:39 AM IST
सार

ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए सामान्य, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के छात्रों को दो हजार रुपये और इस वर्ग के ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए यह रजिस्ट्रेशन फीस एक हजार रुपये होगी। 

विज्ञापन
nta online application form will be able to fill till june 9 computer-based admission entrance test will be held on july 3
nta - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आईआईटी जम्मू और आईआईएम बोधगया में पांच वर्षीय ज्वाइंट इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम (जिपमैट) 2022 में दाखिले की रेस शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने जिपमैट में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 9जून शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। जबकि दाखिला प्रवेश फीस 10 जून रात 11.50 मिनट तक भरी जा सकती है। वहीं, कंप्यूटर आधारित दाखिला प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित होगी। 

विज्ञापन


एनटीए की सीनियर डायरेक्टर एग्जाम डॉ. साधना पराशर की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक, आईआईटी जम्मू और आईआईएम बोधगया में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए पांच वर्षीय मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले को संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। 
विज्ञापन


कंप्यूटर आधारित दाखिला प्रवेश परीक्षा ढाई घंटे की होगी, जोकि दुपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा का माध्यम इंग्लिश रहेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए सामान्य, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के छात्रों को दो हजार रुपये और इस वर्ग के ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए यह रजिस्ट्रेशन फीस एक हजार रुपये होगी। जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के छात्रों को एक हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed