फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI and Asia also protest CSAT

सी-सैट के विरोध में NSUI और आइसा भी कूदे

Sun, 27 Jul 2014 02:46 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
NSUI and Asia also protest CSAT

यूपीएससी की परीक्षा में हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं की अनदेखी और सी-सैट का विरोध कर रहे परीक्षार्थियों के समर्थन में छात्र संगठन एनएसयूआई और आइसा भी सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


यूपीएससी की परीक्षा में हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं की अनदेखी और सी-सैट का विरोध कर रहे परीक्षार्थियों के समर्थन में छात्र संगठन एनएसयूआई और आइसा भी सामने आ गए हैं। दोनों संगठनों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि केंद्र सरकार ने सी-सैट मुद्दे पर यूपीएससी परीक्षार्थियों को धोखा दिया है। क्योंकि संसद में सरकार छात्रों की मांगों को सुलझाने का दम भरती रही और यूपीएससी प्रबंधन ने 24 अगस्त की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'राहुल गांधी ने पूरी कराई थी मांग'

NSUI and Asia also protest CSAT

एनएसयूआई के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विकास चितकारा ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान राहुल गांधी ने परीक्षार्थियों की कुछ मांगें पूरी करवा दी थीं, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें छला है।

एक ओर हिंदी को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर यूपीएससी परीक्षार्थी हिंदी की अनदेखी से आहत हैं। सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग कर रही है, जोकि बिल्कुल गलत है।

दूसरी ओर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ और आइसा भी यूपीएससी परीक्षार्थियों की मांग के समर्थन में आगे आया है। आइसा की सदस्य सुचिता डे ने कहा कि सरकार ने परीक्षार्थियों के साथ दोहरी नीति अपनाई, जिसका उनका संगठन विरोध करता है

छात्रों के विरोध को कुचलने की कोशिश

NSUI and Asia also protest CSAT

राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह पूरे मामले पर कमेटी गठित कर नए सिरे से रिपोर्ट देने का आश्वासन देते रहे और बृहस्पतिवार को यूपीएससी प्रबंधन ने 24 अगस्त की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड करके सारा सच छात्रों के सामने ला दिया।

हिंदी समेत क्षेत्रीय भाषाओं की अनदेखी और सी-सैट फॉर्मेट का विरोध कर रहे छात्रों की मांगों को नए सिरे से समझने की जरूरत है, क्योंकि छात्र लंबे समय से विरोध कर रहे हैं तो कारण तो होगा ही।

यही नहीं, छात्रों के विरोध को कुचलने की कोशिश की जा रही है। विरोध के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया, जोकि शर्मनाक है। आइसा इस मुद्दे को आगे लेकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed