फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nri husband asked help from sushma swaraj from his wife

पत्नी से परेशान पति ने सुषमा स्वराज से मांगी मदद, सोशल साइट पर कर रही बदनाम

Fri, 03 Jun 2016 05:12 PM IST
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
nri husband asked help from sushma swaraj from his wife

ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गाजियाबाद पुलिस से न्याय की गुहार लगाने वाली एनआरआई महिला रुपये ऐंठने के लिए पति को सोशल साइट पर बदनाम कर रही है।

विज्ञापन


महिला के पति ने सिहानी गेट पुलिस को ईमेल के जरिए जवाब भेजकर यह दावा किया है। उसका कहना है कि पत्नी उसे झूठे केस में फंसाना चाहती है, इसलिए सोशल साइट के जरिए पुलिस को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर एनआरआई युवक ने बताया कि वह पटेल नगर, गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वह आठ साल से अमेरिका में हैं। उन्होंने मैट्रीमोनियल साइट के जरिए क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की एक सोसायटी में रहने वाली युवती से मार्च 2015 में शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने शादी के  अगले दिन से ही ससुराल में रहने से इंकार कर दिया तो चार दिन वह पत्नी संग दिल्ली के होटल में रहे। इसके बा पत्नी के साथ अमेरिका चले गए। वहां महिला ने उनके बैंक खातों की जानकारी ली। उन्होंने पत्नी को बैंक खातों में भी हिस्सेदार बना लिया। 

क्रेडिट, डेबिट कार्ड दे दिए, जिनके माध्यम से पत्नी ने रकम निकाल ली। एनआरआई युवक ने बताया है कि पत्नी उनसे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए मोटी रकम मांगती थी, जिन्हें पूरा न कर पाने पर वह उन्हें टॉर्चर करने लगी।

अमेरिकी कोर्ट में भी डाली अर्जी

nri husband asked help from sushma swaraj from his wife

एक बार उन्हें चाकू से वार कर घायल भी दिया था। उनकी शिकायत पर अमेरिकन पुलिस ने पत्नी के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। युवक का कहना है कि अब वह पत्नी से अलग अमेरिका में रहते हैं।

तलाक के लिए अमेरिका की कोर्ट में अर्जी भी डाल दी है, जिस पर सुनवाई की जा रही है। पत्नी इंडिया में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के जरिए उनके परिजनों को भी परेशान करती है।

बता दें कि एक सप्ताह से एक युवती गाजियाबाद पुलिस को ट्विटर पर शिकायत कर रही है कि उसका पति उससे अमेरिका में ज्वैलरी लूट कर गाजियाबाद भाग आया है। 

दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। इस संबंध में साक्ष्य मांगे गए हैं। घटनास्थल अमेरिका का होने के कारण दोनों पक्षों को अमेरिका की एंबेसी में शिकायत करने के  लिए कहा गया है, अभी इस मामले में सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।- अवनीश गौतम, इंस्पेक्टर सिहानी गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed