फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NRI - Corporate houses Snwarenge Ghaziabad

एनआरआई-कारपोरेट घराने अब संवारेंगे गाजियाबाद

Tue, 01 Jul 2014 01:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 01 Jul 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
NRI - Corporate houses Snwarenge Ghaziabad

‘प्रवासी भारतीय और देश के बडे़ कारपोरेट घरानों की मदद से गाजियाबाद का विकास किया जाएगा। इसके लिए सौ से ज्यादा कारपोरेट घरानों और प्रवासी भारतीयों को पत्र लिखा गया है। इनमें से सकारात्मक जवाब भी मिला है। जल्द ही गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।’ सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री और रिटायर्ड थलसेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने प्रेसवार्ता में यह बात कही।

विज्ञापन


राजनगर स्थित आवास पर उन्होंने कहा कि रिलायंस, टाटा, बिरला जैसे कारपोरेट घरानों से उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी व प्रवासी भारतीयों से इंडिया डेवलपमेंट फंड का हिस्सा गाजियाबाद में लगाने की गुजारिश की है।
विज्ञापन


रेल, परिवहन, शहरी विकास, टेक्सटाइल मिनिस्टर्स से संपर्क
वीके सिंह ने कहा कि गाजियाबाद में शहरी विकास योजनाओं के लिए रेल मंत्रालय, परिवहन मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय, टेक्सटाइल आदि विभागों के मंत्रियों से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी वार्ता हुई है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने, कुछ नई ट्रेनों के स्टापेज के अलावा लोकल ट्रेन संचालन की मांग की गई है।

पता करेंगे नगर निगम की योजनाओं और बजट का
सांसद वीके सिंह ने कहा कि नगर निगम अपने क्षेत्र में कितना विकास करता है। विकास की क्या योजनाएं हैं और इसके लिए कितना बजट रखा गया है, इसकी जानकारी भी वह लेंगे।

इसके लिए महापौर और निगम अधिकारियों से आग्रह करेंगे। 3 जुलाई को महापौर और अधिकारियों संग बैठक में शहर के विकास की योजनाओं पर चर्चा होगी।

वैशाली मेट्रो को मोहन नगर से जोड़ने की कवायद
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पांच वर्षों में मेट्रो का फायदा शहर की जनता को मिलने लगेगा। वैशाली से मोहन नगर तक मेट्रो लाने के लिए डीएमआरसी अधिकारियों से बात की जाएगी।

इराक-चीन के मुद्दे पर बात टाल गए वीके सिंह
इराक और चीन के मुद्दे को केंद्रीय मंत्री यह कहकर टाल गए कि मामला देश की सरकार का है। इराक की अराजकता पर उनका कहना था कि वहां सरकार है, सैनिक हैं, वह अपने स्तर से ही आईएसआईएस से निपट लेंगे।

अरुणाचल प्रदेश को चीन के नक्शे में दर्शाने पर उनका कहना था कि इसके लिए सरकार फैसले लेगी। यह देश की सुरक्षा और विदेश नीति से जुडे़ मुद्दे हैं, प्रेसवार्ता में डिस्कस नहीं किए जाते।

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि वह इस प्रकार व्यवस्था करने जा रहे हैं कि अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से सप्ताह में दो बार जरूर मिल सकें। व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी कि वह स्वयं ही विधानसभा वार क्षेत्र में जाकर जनता से रूबरू होंगे।

यूपी सरकार को दी नसीहत
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री का कहना था कि हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। गाजियाबाद प्रदेश का दर्पण है। यहां के हालात देखकर ही पता लगाया जा सकता है कि प्रदेश की क्या हालत होगी।

प्रदेश सरकार को जल्द ही इस पर काबू पाना होगा। यह खुद सरकार के ही हित में है, अगर वह कानून व्यवस्था को नहीं सुधारते हैं तो जनता उन्हें सत्ता में आने का दोबारा मौका न देगी।


नए घर में शिफ्ट हुए वीके सिंह
सांसद वीके सिंह का नया पता अब राजनगर 2/27 है। सोमवार को प्रेसवार्ता शुरू करने से पूर्व ही उन्होंने कहा कि इस मकान में यह उनकी आखिरी प्रेसवार्ता है। शाम तक नए मकान में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed