{"_id":"5a72dc5e4f1c1b805a8b7438","slug":"nrhm-scam-babu-sigh-kushwaha-presented-before-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम घोटाला: पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएचएम घोटाला: पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा हुए पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:52 PM IST
सार
हड़ताल के चलते अनंत मिश्रा पर तय नहीं हो पाए आरोप
- एनआरएचएम घोटाले के मामले में आरोपी हैं पूर्व मंत्री
- सीबीआई की विशेष अदालत में अगली सुनवाई 16 को
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में आरोपी पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा व अन्य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत में वकीलों की हड़ताल के चलते आरोप तय नहीं हो सके।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तारीख तय करते हुए सभी आरोपियों को मौजूद रहने के आदेश दिए।
सीबीआई के इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा बुधवार को कोर्ट में पेश हुए।
वहीं, उनके माता-पिता की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने हाजिरी माफी की अर्जी दी, जिसमें मांग की गई कि कोर्ट उन्हें अगली तारीख तक का मौका दे। अनंत मिश्रा, उनकी माता विमला मिश्रा व पिता दिनेश मिश्रा के अलावा महेंद्र पांडेय और रईस आलम सिद्दीकी पर आरोप है कि उन्होंने एनआरएचएम योजना के तहत घोटाला किया था।
विज्ञापन
सीबीआई अदालत में इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। बुधवार को रविदास जयंती के चलते कोर्ट में हड़ताल रही, जिस कारण आरोपियों पर आरोप तय नहीं हो सके।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा हुए पेश
सीबीआई की विशेष अदालत में बुधवार को एनआरएचएम घोटाले के मामले में यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा पेश हुए, लेकिन हड़ताल के चलते मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी।