टोकन और ट्रैवल कार्ड से मिलेगा छुटकारा, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्यूआर कोड से करें सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के यात्रियों के लिए खुश खबरी है। इस लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को अब टिकट खरीदने और मेट्रो ट्रैवल कार्ड रिचार्ज करवाने के लिए लाइनों में लगने से छुटकारा मिलने वाला है।
इस रूट पर अब क्यूआर कोड के जरिये यात्रा करने की सुविधा कुछ ही दिनों में यात्रियों को मिलने वाली है। मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये यात्री अपना टिकट खुद ही कभी भी खरीद सकेंगे। इस नए सिस्टम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रियों को अब तक दिल्ली मेट्रो ट्रैवल कार्ड और टोकन के जरिये यात्रा करनी पड़ती थी, लेकिन अब यात्रियों के डीएमआरसी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सभी छह स्टेशनों नई दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, दिल्ली एयरोसिटी, आईजीआई टी-2 तथा टी-3 टर्मिनल और द्वारका सेक्टर-21 पर क्यूआर कोड सिस्टम को एएफसी (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन) मशीनों से जोड़ दिया है।
राइडलर एप्लीकेशन से जनरेट होगा क्यूआर कोड
प्रत्येक स्टेशन पर प्रवेश और निकास के लिए दो-दो एएफसी मशीनों पर क्यूआर कोड को स्कैनिंग सिस्टम लगा दिया गया है। आने वाले दो सप्ताह के भीतर यात्रियों को क्यूआर कोड के जरिये यात्रा करने की सुविधा मिलने की संभावना है।
डीएमआरसी अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह सिस्टम पूरी तरह तैयार हो चुका है और जुलाई के अंत तक क्यूआर कोड की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। बताया गया है कि यात्री राइडलर एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से अपने फोन में नि:शुल्क डाउनलोड करके अपनी यात्रा को और भी आसान बना सकते हैं।
राइडलर एप्लीकेशन से जनरेट होगा क्यूआर कोड
क्यूआर कोड यानि मोबाइल से मेट्रो टिकट तैयार करना। क्यूआर कोड खरीदने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर राइडलर एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन को ओपन करने के बाद डीएमआरसी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद क्यू आर कोड टिकट पर क्लिक करें। इसके बाद अपने टिकट के लिए गंतव्य का चयन और टिकटों की संख्या एंटर करें। आगे बढ़ने के लिए प्रोसीड करें और उसके बाद राइडलर एप प्वाइंट्स से क्यूआर कोड खरीदें। इसके बाद क्यूआर कोड प्रयोग होने के लिए तैयार हो जाएगा। यात्रियों को एक ही क्यू आर कोड को प्रवेश और निकास करते समय एएफसी मशीन पर दिखाना होगा।