फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now the teacher will not be able bogus house rent bill

अब शिक्षक फर्जी हाउस रेंट बिल नहीं लगा पाएंगे 

Sat, 14 Jan 2017 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
Now the teacher will not be able bogus house rent bill
file photo - फोटो : अमर उजाला

फर्जी बिल लगाकर कॉलेज शिक्षक व कर्मचारी अब हाउस रेंट के नाम पर धांधली नहीं कर पाएंगे। इसे लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने नई गाइडलाइन जारी की है। ऐसे शिक्षकों पर विभाग ने भविष्य में कार्रवाई की बात कही है। नए निर्देशों के तहत अब हाउस रेंट लेने वाले कर्मचारियों को शपथ पत्र भी देना होगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रदेश भर के सभी प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन



बता दें कि कॉलेज में शिक्षक ड्यूटी के बाद 8 किलोमीटर के दायरे में न रहकर दूसरे स्थानों पर यात्रा करते रहते हैं और उसी शहर के हाउस रेंट का क्लेम करते हैं। कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिनके खुद के मकान हैं बावजूद उसके हाउस रेंट क्लेम किया जा रहा है। कई ऐसे भी आरोप लगे हैं कि पति-पत्नी के सेवा में रहने के बावजूद दोनों हाउस रेंट वसूलते रहे हैं, जबकि नियमानुसार दोनों हाउस रेंट नहीं ले सकते।
विज्ञापन


फर्जी तरीके से क्लेम लेने वाले शिक्षकों की उच्चतर शिक्षा विभाग को शिकायतें भी लंबे समय से मिल रही थीं। इसे लेकर उच्चतर विभाग ने नये नियमों को लागू किया है। निर्देशों का अनुपालना न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हाउस रेंट लेने वाले कर्मियों को शपथ पत्र भी देना जरूरी होगा। शपथ पत्र तहसीलदार से सत्यापित होना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने वालों को रेंट नहीं दिया जाएगा। वहीं जो गलत शपथ पत्र देगा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस रेंट के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ  से पत्र मिला है। शिक्षकों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। हाउस रेंट लेने वाले शिक्षक व कर्मी को अब शपथ पत्र भी देना होगा।
- विमला विश्नोई, प्राचार्य नेहरू कॉलेज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed