फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the robot will clean thesolar panels without water

अब बिना पानी के सोलर पैनल की सफाई करेंगे रोबोट

Thu, 08 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 08 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now the robot will clean thesolar panels  without water
रोबोट

सोलर पैनल की सफाई अब रोबोट करेंगे। इससे पानी की बर्बादी तो रुकेगी ही, साथ ही पैसों व समय की भी बचत होगी। मेक इन इंडिया के तहत इस्राइल बेस की इकोपिया कंपनी ने भारत में रोबोट का उत्पादन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


शहर के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में चल रही तीन दिवसीय रिन्यूवेबल एनर्जी प्रदर्शनी में बुधवार को रोबोटिक सोलर पैनल पर प्रस्तुति दी गई। देश की अग्रणी पावर कंपनियों से ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन


इकोपिया के सीईओ और सह संस्थापक इरान मेलर ने बताया कि सोलर पैनल की पानी से मैनुअल सफाई की बजाय रोबोट से सफाई के लिए सैनबिना कंपनी के साथ मिलकर इकोपिया ई-4 के नाम से एक रोबोट तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक इन इंडिया के तहत चैन्नई में प्लांट स्थापित कर उत्पादन शुरू कर दिया गया है। रोबोट मैनुअल सफाई की लागत में कमी लाएंगे और उत्पादकता बढ़ाएंगे। 

हर पैनल पर एक रोबोट को सेट करना होगा, जिसकी बैटरी सूरज की रोशनी से चार्ज होगी। सभी रोबोट का नियंत्रण एक केंद्रीय नियंत्रण यूनिट के द्वारा किया जाएगा।

उनका दावा है कि इकोपिया के ये रोबोट बिना पानी के 99 फीसदी धूल हटाते हैं। उन्होंने बताया कि भारत की अग्रणी कंपनी एनटीपीसी, अडॉनी और सन एडीसन आदि पावर कंपनियां रोबोट से सोलर पैनल की सफाई के लिए आगे आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed