फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now the licensing process has become easier for green category industries in Delhi

Delhi: हरित श्रेणी के उद्योगों के लिए अब आसान हुई लाइसेंस की प्रक्रिया, 120 के बजाय 20 दिन में मिलेगी मंजूरी

Tue, 15 Jul 2025 06:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Jul 2025 06:57 AM IST
सार

पर्यावरण और उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को इसकी घोषणा की कि अब सीटीओ (यानि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिलने वाला अनुमति पत्र) की मंजूरी 120 दिन के बजाय सिर्फ 20 दिन में मिलेगी। यह सुधार अगले महीने अगस्त से लागू होगा

विज्ञापन
Now the licensing process has become easier for green category industries in Delhi
पर्यावरण और उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार ने ग्रीन कैटेगरी इंडस्ट्रीज के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया में सुधार कर व्यापार को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) की मंजूरी 120 दिन के बजाय सिर्फ 20 दिन में मिलेगी। अगर तय समय में फैसला नहीं हुआ, तो आवेदन अपने आप मंजूर माना जाएगा। इससे लाइसेंस प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होगी।
विज्ञापन


इससे छोटे-मझोले उद्यमियों को लाइसेंस की उलझनों से राहत मिलेगी। पर्यावरण और उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को इसकी घोषणा की कि अब सीटीओ (यानि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिलने वाला अनुमति पत्र) की मंजूरी 120 दिन के बजाय सिर्फ 20 दिन में मिलेगी। यह सुधार अगले महीने अगस्त से लागू होगा। मंत्री ने कहा कि यह दिल्ली के व्यापारियों की पुरानी मांग थी इसलिए पुराने लाइसेंस सिस्टम की जटिलताओं को खत्म किया गया। यह डबल इंजन सरकार का कमाल है। उन्होंने इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भी आभार जताया है।
विज्ञापन

 
छोटे-मझोले उद्यमियों को बड़ा फायदा

यह सुधार 65 से ज्यादा ग्रीन इंडस्ट्रीज, जैसे रेडीमेड कपड़े, आयुर्वेदिक दवाइयां, फर्नीचर, पैकेजिंग, ऑप्टिकल गुड्स, खिलौने और कोल्ड स्टोरेज को फायदा देगा। ये सेक्टर कम प्रदूषण वाले हैं और अब इन्हें तेज मंजूरी मिलेगी। सिरसा ने बताया कि ज्यादातर लघु और मध्यम उद्योग हैं, जो अब बिना देरी के काम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल विंडो सिस्टम से प्रक्रिया आसान
दिल्ली सरकार सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर रही है, जिससे अप्रूवल प्रक्रिया आसान, पेपरलेस और पारदर्शी होगी। सिरसा ने कहा कि यह दिल्ली के उद्यमियों के लिए साफ संदेश है कि हम जिम्मेदार और तेज व्यापार के लिए तैयार हैं। यह सुधार दिल्ली के एमएसएमई सेक्टर को गति देगा और पर्यावरण संरक्षण को भी सुनिश्चित करेगा। उद्यमियों को अब न बेवजह दस्तावेज जमा करने होंगे, न ही देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed