{"_id":"f5fbedac23ade3a2923228ed50f77111","slug":"now-the-country-will-operation-smile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देशभर में चलेगा ‘ऑपरेशन स्माइल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देशभर में चलेगा ‘ऑपरेशन स्माइल’
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 01 Dec 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ऑपरेशन स्माइल’ अब देशभर में चलाया जाएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार को भी यह अभियान पसंद आया है। गृह मंत्रालय ‘गाजियाबाद स्कीम’ नाम से सारे प्रदेशों कोएक जनवरी 2015 से इस अभियान को चलाने की सिफारिश कर सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में गृह मंत्रालय ने यूपी डीजीपी और गाजियाबाद एसएसपी से भी संपर्क किया है। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनसे भी इस संबंध में बातचीत हुई है। इसका नाम ऑपरेशन स्माइल की जगह गाजियाबाद स्कीम रखा गया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में ‘ऑपरेशन स्माइल’ की वजह से 228 से ज्यादा बच्चों को मां का आंचल मिला। ‘ऑपरेशन स्माइल’ की पुस्तक को भी अन्य जिलों और प्रदेशों की पुलिस को भेजा जा रहा है, जिसमें अभियान का पूरा विवरण है।
विज्ञापन
कैसे पुलिस ने बच्चे मुक्त कराए और क्या दिक्कतें पेश आईं। ऑपरेशन स्माइल के तहत लोनी का रिंकेश (14) पांच साल बाद मिला। उसके परिजनों ने पांच साल से कोई त्योहार नहीं मनाया था।
समीर (10) का अपहरण कर भीख मंगवाई जा रही थी। पुलिस ने उसे जयपुर से बरामद किया था। पंकज (11) गुड़गांव से बरामद किया गया था। उसे तलाशने के लिए उसके पिता ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव से भी गुहार लगाई थी।
ऐसी ही कहानी साधना, रोशन, जसविंदर, मोहित, रिजवाना, विवेक, विनय, मिंकू और रोशनी समेत करीब सवा 200 बच्चों की है। ‘ऑपरेशन स्माइल’ से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली गाजियाबाद पुलिस को दिसंबर माह में लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आपरेशन स्माइल की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाएगी। ऑपरेशन स्माइल अभियान गाजियाबाद पुलिस ने शुरू किया था, जिसे बाद में डीजीपी ने प्रदेश के सभी जिलों में शुरू करने के निर्देश दिए थे।
अब इसे देशभर में शुरू करने की तैयारी है। एसएसपी ने बताया कि 2013 में बाल दिवस पर उन्हें इस अभियान का आइडिया आया था।
छत्तीसगढ़ के 31 पुलिसकर्मियों ने लिए गाजियाबाद पुलिस से टिप्स
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के 31 पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइंस में गाजियाबाद पुलिस से ‘ऑपरेशन स्माइल’ चलाने के टिप्स लिए। छत्तीसगढ़ में भी गाजियाबाद की तर्ज पर ऑपरेशन स्माइल चलाए जाने की तैयारी है।
छत्तीसगढ़ केइन पुलिसकर्मियों की पांच टीमें बनाई गई हैं, जो सोमवार से पांच दिन दिल्ली में आपरेशन चलाएंगी। इस दौरान गाजियाबाद पुलिस भी इनका सहयोग करेगी।
पुलिस में कार्यशाला दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली। एसएसपी और अभियान के नोडल अधिकारी सीओ द्वितीय ने पुलिसकर्मियों को टिप्स दिए। बारीकियां और कानूनी पक्ष समझाया। सहयोग के लिए गाजियाबाद की आपरेशन स्माइल की 38 टीमों में से भी कुछ पुलिसकर्मी सहयोग के लिए इनके साथ दिल्ली भेजे जाएंगे।