फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now Tejas train will run from New Delhi railway station

अब नई दिल्ली स्टेशन से चलेंगी तेजस ट्रेन, यहां देखें अब किस समय होगी रवाना

Mon, 13 Aug 2018 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Now Tejas train will run from New Delhi railway station
फाइल फोटो
आनंद विहार से लखनऊ के बीच प्रस्तावित तेजस ट्रेन को नई समय सारणी में शुमार किया गया है। इस ट्रेन के स्टेशन व समय में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन आनंद विहार की जगह नई दिल्ली स्टेशन से चलेगी। इस ट्रेन का रूट भी तय कर दिया गया है। 
विज्ञापन


यह ट्रेन लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस की तरह कानपुर रूट से गुजरेगी। दो साल पहले तेजस चलाने की योजना इस साल पूरी होने की उम्मीद है। दिल्ली को इस साल दो तेजस ट्रेन मिलेंगी। इनमें एक नई दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच चलेगी व दूसरी नई दिल्ली-लखनऊ के बीच। 
विज्ञापन


दिल्ली-चंडीगढ़ ट्रेन दिल्ली पहुंच भी गई है। इस ट्रेन को रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिलने की दरकार है। नई समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। अब इस ट्रेन को चलाने की घोषणा सुबह 9:40 बजे की जगह 9:30 बजे किया गया है। यह ट्रेन चंडीगढ़ दोपहर 12:40 की जगह 12:25 बजे पहुंचेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली-लखनऊ तेजस ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर बाद 3:35 बजे चलेगी और लखनऊ 10:05 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। लखनऊ जंक्शन से यह ट्रेन सबह 6:50 बजे चलेगी और नई दिल्ली दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी।  
Trending Videos

एक्सटेंशन मिला 

गोरखपुर-आनंद विहार के बीच चलने वाली ट्रेन अब सप्ताह में चार दिन चलेगी। इसी तरह लखनऊ-आनंद विहार सप्ताह में चार दिन चलेगी, अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी। आनंद विहार-नाहरागुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी।   

ठहराव मिला 
नई दिल्ली-अमृतसर अब सोनीपत रूकेगी। इलाहाबाद-लखनऊ गढ़ी मानिकपुर भी ठहरेगी। वाराणसी-जम्मूतवी अब शाहजहांपुर ठहरेगी, नई दिल्ली-लखनऊ मेल अब आलमनगर रूकेगी। ऊना हिमाचल अब मनवल स्टेशन पर भी ठहरेगी।  

निजामुद्दीन-आगरा अब ग्वालियर स्टेशन तक चलेगी। इसी तरह निजामुद्दीन-ग्लवालियर झांसी तक चलेगी, लुधियाना-हिंसार अब चुरू तक चलेगी। श्रीगंगानगर एक्सप्रेस अब हनुमानगढ़ तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed