फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now garbage will not be seen near Okhla landfill site, also relief from foul smell

Delhi NCR News: अब ओखला लैंडफिल साइट के पास नहीं दिखेगा कूड़ा, दुर्गंध से भी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:27 AM IST
विज्ञापन
पहली इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट का उद्घाटन आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की आप सरकार ने देश की पहली इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट बनाई। तेहखंड स्थित लैंडफिल साइट का उद्घाटन मंगलवार को किया जाएगा। इसके बनने से ओखला लैंडफिल साइट के आसपास कूड़ा नहीं दिखेगा। साथ ही लोगों को दुर्गंध से निजात मिलेगी।
तेहखंड में इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट का फुट प्रिंट एरिया 15 एकड़ से अधिक है। इसकी क्षमता 9.65 लाख मीट्रिक टन की है। इसके अलावा 100 केएलडी का लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। करीब आधे एकड़ में लीचेट प्लांट तैयार हुआ है, वहीं 7.42 एकड़ क्षेत्र में फॉरेस्ट क्षेत्र रखा गया है। इसके निर्माण में 42.31 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
विज्ञापन

इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट पर कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से होगा। इसके तहत सात मीटर गड्ढा खोदकर मिट्टी की परत डाली गई है। उसके बाद तीन परत लाइनर की डाली गई है । उसके बाद पाइपलाइन डालकर फिर से एक परत लाइनर और एक परत मिट्टी डालकर साइट इस्तेमाल के लिए तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed