फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now electricity from home waste

घर के कचरे से बनेगी बिजली, लगेगा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट

Thu, 03 Mar 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
now electricity from home waste

औद्योगिक नगरी ने स्मार्ट सिटी बनने की तरफ पहला बड़ा कदम उठाया दिया है। प्रदेश के पहले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का रास्ता साफ करते हुए सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाली कंपनी नीलकंठ समूह के साथ समझौता कर लिया है।

विज्ञापन


अगले दो साल में 800 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका फायदा न केवल फरीदाबाद बल्कि पड़ोसी शहर गुड़गांव को भी मिलेगा।

दोनों शहरों के तकरीबन एक हजार टन कचरे से 50 मेगावाट बिजली रोजाना उत्पादित की जाएगी। हालांकि, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने के लिए अभी जमीन तय नहीं हो पाई है लेकिन बंधबाड़ी में इसे स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


एनसीआर के प्रमुख शहर फरीदाबाद और गुड़गांव कचरा निस्तारण के मामले में मार खा रहे हैं। इस वजह से फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की टॉप 20 शहरों की दौड़ से बाहर भी होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की डीएलएफ इंडस्ट्री एसोसिएशन ने इस प्रोजेक्ट को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई है। बुधवार को अरावली गोल्फ क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से स्मार्ट सिटी के साथ हैपनिंग हरियाणा जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि डीएलएफ पहला ऐसा औद्योगिक संगठन है जिसने डोर टू डोर कचरा एकत्रीकरण में नीलकंठ फाउंडेशन को सहयोग दिया। प्रोजेक्ट के लिए एचएसआईडीसी के राकेश टूटेजा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कचरे से बिजली बनाने के लिए अमेरिकी तकनीकी (प्लाजमा मैसिफिकेशन) का इस्तेमाल किया जाएगा। योजना के मुताबिक कचरे की छंटनी का काम कंप्यूराइज्ड मैकेनिज्म से होगा, यानि इसमें मानव शक्ति का उपयोग नहीं होगा।

कचरा निस्तारण प्रक्रिया में सभी प्रकार के कचरे का प्रयोग किया जाएगा। भले वह प्लास्टिक हो या रबड़, शीशा हो या लेदर, मेटल या पेपर या पॉलिथीन। योजना के तहत घरों से कचरा एकत्र किया जाएगा।

फास्ट ट्रैक में मजबूत होगी दावेदारी
स्मार्ट सिटी के तहत फास्ट ट्रैक कंपीटीशन में इस प्रोजेक्ट से फरीदाबाद की दावेदारी मजबूत होने की उम्मीद है, क्योंकि इस कंपीटीशन में शामिल 23 शहरों में से किसी के पास ऐसा प्रोजेक्ट नहीं है।


हालांकि, प्रोजेक्ट का फायदा दो साल बाद मिलेगा। गुड़गांव में 7 व 8 मार्च होने होने वाली हरियाणा हैपनिंग समिट में भी इस प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी।

530 लोगों को मिलेगा रोजगार

नीलकंठ फाउंडेशन के एक प्रतिनिधि ने प्रजेंटेशन के दौरान प्रोजेक्ट की जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि 800 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से 530 लोगों को रोजगार मिलेगा।

प्लांट से उत्पादित होने वाली बिजली को बेचने के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट और प्लांट लगाने के लिए जमीन की उपलब्धता संबंधित कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed